आज रोशन होगी अयोध्या, दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी देखेंगी दिवाली

Views : 5926  |  0 minutes read

पिछले साल की तरह इस बार फिर अयोध्या में भव्य दिवाली मनाई जा रही है। अयोध्या आज 3 लाख दियों से जगमगाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन की साक्षी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक भी रहेंगी, वह सोमवार को ही लखनऊ पहुंच गई थीं।

छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर ना सिर्फ आज लाखों दीपक जलेंगे बल्कि लेज़र लाइट के जरिए आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी। साथ ही इस मौके पर भव्य रामलीला का मंचन भी किया जाएगा।
उधर, यह भी कयास लगाया जा रहा है कि इस मौके पर योगी आदित्यनाथ अयोध्या में सरयू के किनारे 151 मीटर ऊंची भगवान राम की तांबे की मूर्ति बनवाने की घोषणा भी कर सकते हैं।

कैसा होगा आज का प्रोग्राम?

दोपहर 3 से 3.15 बजे- सुदर्शन पटनायक की बनाई राम की बालू की प्रतिमा का यूपी के सीएम आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला सूक राम बाजार में अनावरण करेंगे।

3.15 से 4 बजे – क्वीन हूह के मेमोरियल की आधारशिला रखी जाएगी।

4 से 4.30 बजे – राम और सीता की भूमिका निभा रहे कलाकार हेलिकॉप्टर से उतरेंगे. सीएम और गणमान्य लोग उनका स्वागत करेंगे।

4.30 से 6.00 बजे- राम कथा पार्क में मुख्य समारोह का आयोजन होगा।

6.15 से 6.45 बजे- सरयू घाट पर आरती होगी।

6.45 से 7.30 बजे- राम की पैड़ी पर 3 लाख दीए जलाए जाएंगे।

7.30 से 7.45 बजे- राम की पैड़ी पर वॉटर शो।

7.45 से 8 बजे- रामलीला में भाग ले रहे कलाकारों का सम्मान होगा।

8.00 से 8.15 बजे- आ​तिशबाजी
8.30 से 10.30 बजे – इंडोनेशिया, रूस, ट्रिनिडाड के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे. इसके बाद कोरिया के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।

COMMENT