एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: ताबिता ने दिलाया पहला गोल्ड, ये तीन भारतीय भी जीते पदक

Views : 4750  |  0 minutes read
chaltapurza.com

हालिया वर्षों में यह देखा गया है कि भारतीय प्रतिभाओं ने कई खेलों में ​भी अपनी क़ाबिलियत साबित की है। खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में केन्द्र सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास भी अब रंग लाते हुए दिख रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग में चल रही तीसरी एशियाई यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय प्रतिभाएं अपना लौहा मनवा रही है। खेलों के पहले ही दिन भारत की ताबिता फिलिप महेश्वरन ने देश के नाम पहला स्वर्ण पदक किया है। उन्होंने लड़कियों की 110 मीटर हर्डल्स में 12.86 सेकंड का समय निकालते हुए गोल्ड पर कब्जा जामाया। ताबिता के अलावा इस यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत के तीन खिलाड़ियों ने भी पदक जीते हैं।

chaltapurza.com

हर्षिता सेहरावत ने रजत, अजय और दीपक ने दिलाया कांस्य

भारतीय एथलीटों ने पहले दिन के इवेंट्स में स्वर्ण पदक के अलावा एक रजत पदक और दो कांस्य पदक भी जीते हैं। भारत की हर्षिता सेहरावत ने लड़कियों की हैमर थ्रो स्पर्धा का रजत अपने नाम किया। इसके अलावा अजय ने लड़कों की 1500 मीटर रेस में कांस्य पदक दिलाया। इससे पहले दीपक यादव ने लड़कों की पोल वॉल्ट का स्पर्धा का कांस्य पदक जीतते हुए भारत की झोली में पदक ला दिया।

हर्षिता सेहरावत खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में जीत चुकी हैं स्वर्ण

एशियाई यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली हर्षिता सेहरावत ने 61.93 मीटर का थ्रो किया। चीनी ताइपे की हुंग ची-सीन ने 62.80 की दूरी के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बता दें, दिल्ली की रहने वाली हर्षिता ने इस साल दिल्ली में हुए खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में 58.53 मीटर दूरी हैमर फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

Read More: फेसबुक बना रहा खुद की क्रिप्टो करेंसी, इन सर्विस के लिए काम आ सकेंगी

भारत के एथलीट दीपक यादव ने अपने इवेंट में 4.40 मीटर की जम्प के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। हालांकि यह यादव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं है। महाराष्ट्र के रहने वाले दीपक यादव ने दो महीने पहले खेलो इंडिया गेम्स में 4.80 की जम्प की थी। वे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराने में पूरी तरह नाकाम रहे। चैम्पियनशिप में अन्य भारतीय खिलाड़ियों के भी पदक जीतने की प्रबल संभावना है।

COMMENT