अर्जुन रामपाल बने तीसरी बार पिता, गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

Views : 3482  |  0 minutes read

अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैब्रिएला की सिजेरियन डिलीवरी हुई है। ग्रैब्रिएला को बुधवार सुबह हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अर्जुन और गैब्रिएला के पेरेंट्स को भी अस्पताल जाते हुए देखा गया था। गैब्रिएला के पेरेंट्स खासतौर से इस मौके के लिए साउथ अफ्रीका से मुंबई आए हैं।

https://www.instagram.com/p/B0BGpdPnU9t/?utm_source=ig_web_copy_link

जेपी दत्ता की बेटी ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

अर्जुन और गैब्रियला के पेरेंट्स बनने की खबर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि बच्चे के आगमन पर बधाई अर्जुन रामपाल। ईश्वर आपको सुखी रखे।

अर्जुन ने ही दी थी गर्लफ्रेंड के मां बनने की खबर

कुछ वक्त पहले ही अर्जुन ने साउथ अफ्रीकी मॉडल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और फिर अप्रैल में उन्होंने गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में गैब्रिएला का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। फोटो के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा था- ‘थैंक्यू बेबी फॉर दिस बेबी।

अर्जुन के पहली पत्नी से 2 बेटियां है

अर्जुन ने पत्नी मेहर जेसिया से पिछले साल मई में तलाक लिया। मेहर से शादी के 20 साल बाद उन्होंने तलाक लिया। उनकी और मेहर की 2 बेटियां हैं। तलाक के कुछ दिन बाद ही वो गैब्रिएला को डेट करने लगे थे। फिलहाल अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

COMMENT