ब्यूटी अवॉर्ड : अदा की अखबार वाली ड्रेस देखी क्या आपने, दीपवीर पर भी ​टिकीं नज़रें

Views : 3553  |  0 minutes read

कोई अवॉर्ड फंक्शन हो और उसमें बॉलीवुड का डिफरेंट अंदाज ना दिखे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बी टाउन सेलेब्स की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे हर बार कुछ ऐसा आउटफिट पहनें जो सेंटर आॅफ अट्रेक्शन बन जाए। हाल ही मुम्बई में फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड का आयोजन किया गया। चूंकि यह ब्यूटी अवॉर्ड था तो हर किसी की यही कोशिश थी कि वे हर तरह से ब्यूटीफुल नज़र आएं।

यूं तो अवॉर्ड फंक्शन में कई सितारे पहुंचे लेकिन लाइम लाइट में लव बर्ड दीपवीर, सारा अली खान और अदा शर्मा रहे। फंक्शन के लिए अदा ने न्यूजपेपर प्रिंट वाला गाउन कैरी किया, जिसमें वे बेहद डिफरेंट लग रही थी। उनकी इस ड्रेस के लिए तो वे ट्रोल भी हो गईं। उनकी तुलना रणवीर सिंह से की जाने लगी। उनके अलावा न्यूली मैरिड रणवीर और दीपिका का अंदाज भी सभी को पसंद आया। रणवीर जहां फ्लोरल पिंक ब्लू सूट में नज़र आए वहीं दीपिका ने ब्लैक आउटफिट ​कैरी किया। इनके अलावा न्यू जनरेशन की सारा ने पिंक गाउन पहनकर फंक्शन में एंट्री ली। उनका क्युट अंदाज सभी को भा गया।

आइए आपको इस फंक्शन की कुछ फोटोज दिखाते हैं…।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

COMMENT