बर्थडे: फिल्मों से दूर फिर भी लाइमलाइट में रहती हैं अभिनेत्री बिपाशा बसु

Views : 6201  |  3 minutes read
Bipasha-Basu-Biography

बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी कही जाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल बिपाशा बसु आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा का जन्म 7 जनवरी 1979, को नई दिल्ली में एक हिंदू बंगाली परिवार में हुआ था। साल 2016 में बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही बिपाशा फिल्मी पर्दे से नदारद हैं। बिपाशा की शादी को 4 साल हो चुके हैं मगर इन चार साल में उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है। वे भले ही पर्दे से दूर हैं मगर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं।

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कहलाती हैं बिपाशा

बिपाशा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार और रुमानी अदाओं से बेहद कम समय में पहचान बनाने में सफल रहीं। फिल्मों में अपनी ग्लैमरस भूमिकाओं के चलते बिपाशा को ग्लैमर एक्ट्रेस के रुप में जाना जाने लगा। बिपाशा ने  कई हिट हॉरर फिल्में दी हैं। बिपाशा की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर भी गजब की है। बिपाशा अपने फैंस के साथ कई ग्लैमरस फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटौरती हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बावजूद बिपाशा लाइमलाइट में आने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। जन्मदिन के इस मौके पर एक नजर डालें बिपाशा की ग्लैमरस से भरपूर इन तस्वीरों पर…

Read: मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी दिखती हैं कमाल, देखिये उनके 10 बेहद हॉट फोटोज

COMMENT