बर्थडे: फिल्मों से ज्यादा कट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहते हैं अभिनेता आदित्य पंचोली

Views : 6019  |  4 minutes read
Aditya-Pancholi-Biography

आदित्य पंचोली बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जो फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। आज 4 जनवरी को आदित्य पंचोली अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि टीवी की दुनिया का भी एक जाना पहचाना चेहरा है। हिंदी सिनेमा में आदित्य का विवादों के संग चोली दामन का साथ रहा है। उनपर रेप, मारपीट, जैसे गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। इस खास मौके पर जानिए अभिनेता आदित्य पंचोली के जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें…

Actor-Aditya-Pancholi-

वर्ष 1986 में शुरू हुआ था अभिनय करियर

अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्म 4 जनवरी, 1965 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उनके पिता राजन पंचोली अपने दौर के हिंदी फिल्म निर्देशक थे, उनकी माँ का नाम अरुणा है। आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1986 में फिल्म ‘सस्ती दुल्हन और महंगा दूल्हा’ से की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों का चेहरा बने, मगर कुछ खास पहचान नहीं बना सके।

आदित्य पंचोली को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान वर्ष 1990 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जख्मी जमीन’ से मिलीं। इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। आदित्य ने अबतक के फिल्मी कॅरियर में ‘तरकीब’, ‘जोड़ीदार’, ‘आँखे’, ‘ये दिल आशिकाना’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘यस बॉस’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

Aditya-Pancholi-Family

अभिनेत्री जरीना बहाव से किया प्यार और शादी

आदित्य पंचोली ने हिंदी और मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री जरीना वहाब से शादी की। इन दोनों की मुलाकात फिल्म ‘कलंक का टीका’ के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई। इस शादी से उन्हें दो बच्चे सूरज पंचोली और सना पंचोली है। सूरज बॉलीवुड अभिनेता हैं।

आदित्य पर लग चुके हैं ये गंभीर आरोप

अभिनेता आदित्य पंचोली से जुड़े विवादों की लिस्ट काफी लंबी है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें अपने गुस्से और झगड़ालू स्वभाव के लिए जाना जाता है। आदित्य और पूजा बेदी का रिश्ता इंडस्ट्री में किसी से छुपा नहीं है। आदित्य पर यौन शोषण का आरोप भी लग चुका है। यही इस रिश्ते के अंत की वजह बना। दरअसल, आदित्य पर आरोप था कि उन्होंने पूजा बेदी की गैर-मौजूदगी में उनकी मेड का शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। इस बात का पता चलते ही पूजा ने आदित्य पंचोली से रिश्ता तोड़ दिया।

Aditya-Pancholi-and-Kangna

अपने से आधी उम्र की लड़की को किया डेट

आदित्य पंचोली का नाम ‘बॉलीवुड क्वीन’ कंगना रनौत के साथ भी जुड़ा था। ये बात उस वक्त की है जब कंगना बॉलीवुड में संघर्ष कर रही थीं। उस वक्त आदित्य और कंगना एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तथा दोनों के अफेयर की खबरें भी उस वक्त मीडिया में सुर्खियों में थी। मगर, आदित्य के बुरे बर्ताव के कारण ये रिश्ता कुछ समय बाद ही टूट गया। अभिनेत्री कंगना रनौत ने आदित्य पर मारपीट और हिंसा का आरोप लगाया था।

जब अनिल कपूर को कॉल पर दी धमकी

अभिनेता आदित्य पंचोली एक बार अंडरवर्ल्ड के नाम पर स्टार्स को धमकाने की वजह से विवादों में आए थे। दरअसल, अपने सिने करियर के दौरान फिल्म त्रिमूर्ति के समय अनिल कपूर को फिल्म छोड़ने के कॉल आते थे। अनिल ने इसकी शिकायत पुलिस में की। मुंबई पुलिस की जांच में पता चला कि अनिल को कॉल कर धमकी देने वाला कोई अंडरवर्ल्ड नहीं, बल्कि आदित्य पंचोली ही हैं।

Read: अभिनेता संजय खान को टीवी पर ‘टीपू सुल्तान’ के किरदार ने दिलाई थी प्रसिद्धि

COMMENT