कोरोना से जंग: शाहरूख ने की यह बडी घोषणा, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Views : 2833  |  3 minutes read

देश के महाराष्ट्र राज्य में कोरोना का कहर ज्यादा है और संक्रमित होने के रोज मामले बढ रहे हैं। कोरोना से जंग लडने के लिए बॉलीवुड स्टार भी बढ चढकर मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख ने मदद के लिए अब एक और बडी पेशकश कर दी है। जानिये इस बारे में

अपने 4 मंजिला ऑफिस को क्वारंटाइन केंद्र बनाने की घोषणा

शाहरूख खान ने मुंबई में अपने चार मंजिला कार्यालय को ही क्वारंटाइन केंद्र बनाने की पहल की है। इसमें बुजुर्ग लोगों,महिलाओं व बच्चों का इलाज किया जा सकेगा। इस बात की जानकारी बीएमसी ने ट्वीट कर दी है।

सोशल मीडिया पर इस कार्य के लिए शाहरूख की हुई प्रशंसा

इधर इस बात की खबर लग​ते ही सोशल मीडिया पर किंग खान की प्रशंसा होना शुरू हो गया है। शाहरूख के फैंस व यहां तक की बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भरे ट्वीट कर रहे हैं। फैंस ने उन्हें बडे दिल वाला बताया है।

Read More: हां मेरी बेटी सांवली है, पर वो सबसे खूबसूरत है : शाहरूख खान

इससे पहले भी किया था ये दान

गौरतलब है कि इससे पूर्व शाहरूख ने कोरोना वायरस मामले में अपनी कंपनियों के समूह के साथ प्रधानमंत्री सहायता कोष,मुख्यमंत्री सहायता कोष सहित कई संस्थाओं के लिए दान दिया है। जिसमें पीपीई किट, मुंबई के 5500 परिवारों को खाद्य सामग्री, भोजन किट, दिल्ली में ढाई हजार दिहाड़ी मजदूरों के लिए किराना सामग्री व 100 एसिड सर्वाइवर को आर्थिक सहायता प्रमुख रही है।

COMMENT