We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website.
By using this site, you agree to our use of cookies. Find out more.

I Accept No, Thanks.
Chalta Purza

Copyright © 2022 Chalta Purza, All rights Reserved.

  • Please assign a menu from Appearance -> Menus
Chalta Purza
  • Please assign a menu from Appearance -> Menus
ताजा-खबरें
07/02/2020

इन तरीकों से हैकर्स को मिलती है आपके बैंक अकाउंट की डिटेल, बचें ऐसी ग​लतियों से

by Rakesh Singh
Views : 4296  |  3 Minute read
0 0 0 0 0

जहां आज के समय में भारत सरकार डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर लगा रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कई सालों में ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हाल में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स को 11 करोड़ रुपए की चपत लगा दी।

तो आइए जानते हैं वो कौनसी सूचनाएं हैं जिनसे हैकर्स लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल करते हैं-

फिशिंग

दरअसल यह एक फ्रॉड इमेल होती है, जिसकी मदद से आपसे आंकड़े मंगाए जाते हैं। यह असली जैसा लगता है। वे इन ईमेलों के जरिए आपको यह भरोसा दिलाते हैं कि वह आपके फायदे के लिए बैंक एकाउंट की जानकारी या अन्य आंकड़े मंगा रहा है। इसमें हैकर्स लोगों को वायरस वाले लिंक या एसएमएस भी भेज सकते हैं।

इनके माध्यम से बैंक की तरफ से एक ईमेल आता है जिसमें कहा जाता है कि आपका डेबिट कार्ड रद्द हो गया है और कार्ड नंबर या आधार नंबर बताने पर ही आपको नया कार्ड जारी किया जायेगा। आपको लग सकता है कि बैंक ने ही यह जानकारी आपसे मांगी है, लेकिन यह हैकर हो सकता है।

कैसे चोरी होती है जानकारी

फिशिंग ईमेल में एक वेब लिंक होता है​, जिस पर क्लिक करने पर वह नकली वेब पेज पर ले जाया जाता है। अगर आप उनके झांसे में आ गए तो आप वहां अपने एकाउंट की जानकारी दर्ज कर देते हैं और यह हैकर के सर्वर में चला जाता है। इसके बाद हैकर इन जानकारियों का इस्तेमाल कर आपके बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड से रकम उड़ा सकता है।

स्मिशिंग Smishing

हैकर्स स्मिशिंग के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। आप सभी इस बात से भलीभांति जानते हैं कि आज कई कंपनियां बंपर डिस्काउंट का लालच देती हैं, ऐसे में हैकर्स भी ग्राहकों को कैशबैक या बंपर डिस्काउंट का लालच देते हैं। कई लोग समझ नहीं पाते हैं कि उनके साथ धोखा होने वाला है। जिसके चलते वह सारी निजी जानकारी (डेबिट या क्रेडिट कार्ड) हैकर्स के साथ साझा कर देते हैं। इसके बाद हैकर्स उनके खाते से सारे पैसे उड़ा लेते हैं।

Juice Jacking

जूस जैकिंग से आप अपने स्मार्टफोन को USB चार्जिंग स्टेशन के जरिए चार्ज करते हैं तो अब आपको सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है, नहीं तो आप ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। हैकर्स इस तरकीब से सार्वजनिक चार्जिंग पोर्ट पर फाइल या कार्ड रीडर चिप लगा देते हैं। जब लोग अपना फोन चार्ज करते हैं तो यह चिप चार्जिंग पोर्ट पर लगने वाले स्मार्टफोन का सारा निजी डाटा कॉपी कर लेते हैं और साथ ही फोन में वायरस डाल देते हैं।

Remote assistance

इस धोखाधड़ी के तहत, हैकर्स लोगों को क्विक स्पोर्ट और एनीडेस्क जैसे एप्स डाउनलोड करने को कहते हैं। इसके बाद ये एप्स हैकर्स को लोगों के फोन का पूरा एक्सेस दे देते हैं। इससे लोगों की पूरी निजी जानकारी हैकर्स तक पहुंच जाती है और हैकर्स दूर बैठे आपको फोन को कंट्रोल करता है।

Online Transactions

हैकर्स इस तरीके के तहत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से कॉल करने का दावा करते हैं। इसके बाद ग्राहक को रिफंड का लालच देकर उसकी निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं। जानकारी हाथ लगते ही हैकर्स कुछ मिनटों में ग्राहक के अकाउंट से लाखों रुपये उठा लेते हैं।

Tags: bank account details, Fishing, Hackers, Online Transactions, फिशिंग, बैंक अकाउंट की डिटेल, हैकर्स
Previous Article
राजस्थान में नई बाइक खरीदने पर अब मिलेगा मुफ्त हेलमेट
Next Article
दिल्ली चुनाव: 'आप' एग्जिट पोल से उत्साहित, भाजपा को ईवीएम पर पूरा भरोसा
COMMENT
0 0 0 0 0
Rakesh Singh 07/02/2020
No Comments Yet

Comments Cancel reply

41 − = 35

Related News

Malware-Threat
बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले एंड्रॉयड फोन यूजर्स पर मालवेयर का खतरा, 27 बैंकों के ग्राहक निशाने पर
Raj Kumar 18/10/2021
IMPS-RBI-New-Limit
आरबीआई ने IMPS के जरिए पैसे भेजने की सीमा को दो से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की
Raj Kumar 13/10/2021
Twitter-Account-Hacked
हैकर्स ने ओबामा, बिल गेट्स, एलन मस्क समेत कई बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट किए हैक
Raj Kumar 16/07/2020
Recent Posts
  • रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।
  • राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला
  • सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
  • प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी
  • सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….
  • कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…
  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई
  • PM मोदी का राहुल पर हमला, बोले ‘जो खुद होश में नहीं, वो मेरे काशी के नौजवानों को नशेड़ी कह रहे
  • साथ आए राहुल गाँधी और अखिलेश यादव, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक साथ दिखाई देंगे
  • पूरे देश में कल होगा किसानों का प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा मनाएगा आक्रोश दिवस
Twitter Facebook Pinterest Instagram Youtube

Chaltapurza.com, एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल जो सबसे पहले, सबसे सटीक की भागमभाग के बीच कुछ अलग पढ़ने का चस्का रखने वालों का पूरा खयाल रखता है। हम देश-विदेश से लेकर राजनीतिक हलचल, कारोबार से लेकर हर खेल तो लाइफस्टाइल, सेहत, रिश्ते, रोचक इतिहास, टेक ज्ञान की सभी हटके खबरों पर पैनी नजर रखने की कोशिश करते हैं।

इसके साथ ही आपसे जुड़ी हर बात पर हमारी “चलता ओपिनियन” है तो जिंदगी की कशमकश को समझने के लिए ‘लव यू जिंदगी’ भी कुछ अलग है। हमारी टीम का उद्देश्य आप तक अच्छी और सही खबरें पहुंचाना है। सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे इस प्रयास को निरंतर आप लोगों का प्यार मिल रहा है…।

    हलचल
  • देश दुनिया
  • राजनीति
    गरम मसाला
  • बॉलीवुड
  • हॉलीवुड
  • टीवी
  • फोटो गैलेरी
    लाइफस्टाइल
  • फैशन
  • युवा
  • सेहत
  • यात्रा
  • शिक्षा
  • रिश्ते
    उछल कूद
  • क्रिकेट
  • अन्य खेल
    ये हुआ था
  • किस्सा
  • व्यक्तित्व
  • डे-स्पेशल
    टेक ज्ञान
  • ऑटो
  • टेलिकॉम
  • गैजेट
    अन्य
  • गुलाबी शहर
  • लव यू जिंदगी
  • चलता ओपिनियन
    हाइलाइट्स-2019
    कारोबार
    वायरल कार्नर

Copyright © 2022 Chalta Purza, All rights Reserved.

Disclaimer | Cookie Policy