1 अरब से ज्यादा बार देखा गया लहसुन छिलने वाला यह वीडियो, आखिर क्यों?

Views : 3962  |  0 minutes read

चंद सैकेंड लगते है सोशल मीडिया पर किसी बात या चीज को जबरदस्त वायरल होने में। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। जी हां आपने अक्सर कई ऐसे वीडियो देखे होगें जिनमें फल या सब्जी काटने के अजीबो-गरीब तरीके बताए जाते हैं। इन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी क्रम में अब एक ओर वीडियो शामिल हो गया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर इस कद्र वायरल हो रहा है कि उसे अब तक करीब 1 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो लहसुन को बेहद ही कमाल तरीके से छीलते हुए बताया गया है।जी हां ये वहीं इंग्रिडियंस है जो खाने का जायका बढ़ाने के काम आता है। भारतीय रसोई तो इसके बिना ही अधूरी है। लेकिन जितना ये स्वाद में चार चांद लगाता है उतना ही मुश्किल है इसे छीलना।

वैसे तो लहसुन छीलने के कई तरीके है मगर वायरल हो रहे इस वीडिया में लहसुन को बेहद आसान तरीके से छीलते हुए बताया गया है। इस वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे है कि महज कुछ घंटो में ही इसे देखने वालों की तादाद 1 अरब के पार पहुंच चुकी है। आप भी देंखे वीडियो…

https://twitter.com/VPestilenZ/status/1140437217619390465

COMMENT