जब चेतन भगत को उन्ही की नकली किताब बेचने लगा हॉकर, वायरल हो गया Video

Views : 4453  |  0 minutes read

चेतन भगत की किताबें कितनी पॉपुलर हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। चेतन भगत अग्रेंजी में लिखते हैं मगर हाथों—हाथ उसका हिंदी वर्जन भी मार्केट में आ जाते हैं। हाल ही में चेतन भगत के साथ बहुत ही रोचक वाक्या हुआ। दरअसल, चेतन अपनी गाड़ी में कहीं जा रहे थे। जब चेतन की गाड़ी रेड लाइट पर रूकी तो एक बुक सेलर उनके सामने आया। ये हॉकर हिंदी—इंग्लिश दोनों किताबें बेच रहा था।

चेतन ने इस हॉकर से कहा कि चेतन भगत की किताब मिलेगी। हॉकर बोला, हां मिलेगी नई वाली है। उसके बाद चेतन भगत ने हॉकर से  अपनी ही किताब ले ली और पूछा ये कैसा लिखता है। हॉकर ने बताया कि साहब इनकी किताबें बहुत बिकती हैं। जो किताब चेतन ने ली थी वो उन्ही की किताब की आॅनलाइन कॉपी थी। चेतन ने कहा भाई ये तो ​नकली है। हॉकर ने बताया कि ये आॅनलाइन कॉपी है।

किताब बेचने वाले हॉकर की मासूमियत देखिए वो खुद चेतन को उन्ही की किताब मार्केटिंग करते हुए बेच रहा था। हॉकर इस बात से अनजान था कि वो जिस शख्स को किताब बेच रहा है वो खुद ही इस बुक का लेखक है। चेतन ने लास्ट में हॉकर से पूछा भी कि क्या ये लेखक काम का है? कैसा लिखता है? हॉकर ने बड़ी मासूमियत से कहा साहब बहुत अच्छा लिखता है। इसकी किताबें सबसे ज्यादा बिकती हैं।

चेतन ने आखिर में हॉकर को अपना परिचय देते हुए बताया कि वो ही चेतन भगत हैं। इसके बाद हॉकर की सूरत देखने लायक थी। इस वीडियो को चेतन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहुत से लोग चेतन के इस ट्विट को अपने विचारों के साथ रिट्विट भी कर रहे हैं।

यहां देखिए इस रोचक किस्से का वीडियो—:

 

https://twitter.com/thekkkinggg/status/1159028387064631297

 

https://twitter.com/iawoolford/status/1159013094447648769

COMMENT