एक राजा की प्रेम कहानी जिसने 25 साल छोटी लड़की के लिए छोड़ दिया राजपाट, आगे जो हुआ वो पढ़कर रो देंगे…

Views : 4619  |  0 minutes read

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और जब प्यार होता है तो इंसान को और कुछ नजर नहीं आता। ऐसी ही कहानी है मलेशिया के पूर्व राजा सुल्तान मोहम्मद वी की। सुल्तान मोह​म्मद वी 51 वर्ष के हैं और इन्होंने खुद से 25 साल छोटी ओक्साना वोइवोदीना से निकाह किया था। दोनों का प्यार बहुत चर्चा में रहा था और इनकी शादी भी। इनकी प्रेम कहानी बिल्कुल फिल्मी थी। जहां राजा सुल्तान मोहम्मद वी ने ओक्साना से शादी करने के लिए अपना राज—पाट भी छोड़ा वहीं ओक्साना ने इस निकाह के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया। इनकी शादी के ​बाद राजघराने में हंगामा भी हुआ था।

https://www.instagram.com/p/By2_4azCk0Y/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों जैसी है इस राजा—रानी की प्रेम कहानी

ओक्साना वोइवोदीना की खूबसूरती के चर्चे थे और वो मिस मास्को का खिताब भी जीती थी। ये शादी इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि इतनी खूबसूरत लड़की ने अपनी उम्र से दुगनी उम्र के आदमी से शादी की। शादी के बाद ओक्साना का नाम बदलकर रिहाना ओक्साना पेट्रा रख लिया था।

https://www.instagram.com/p/ByrlX-nC7F9/?utm_source=ig_web_copy_link

इस शादी के बाद रिहाना ने मई 2019 में एक बच्चे को भी जन्म दिया जिसका नाम इस्मायल लॉयन पेट्रा है। इन ​दोनों की शादी जुलाई 2018 में उस समय हुई जब सुल्तान मोहम्मद बीमारी के बहाने से लंबी छुट्टी से लौटे थे। बताया जाता है कि शादी से करीब 4 साल पहले से ये दोनों एक दूसरे को जानते थे।

https://www.instagram.com/p/By2_4azCk0Y/?utm_source=ig_web_copy_link

एक साल बाद सामने आई तलाक की खबरें

जिस शादी की वजह से इस राजा ने अपनी राज—गदृी तक छोड़ दी वही शादी सिर्फ एक साल बाद खत्म हो गई। बताया जा रहा है कि मई में बच्चे के जन्म के बाद से ​ही ये दोनों अलग—अलग रह रहे थे। मलेशिया के अखबारों के अनुसार 1 जुलाई को दोनों तलाक के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया। सोशल मीडिया पर इन दोनों के तलाक की कॉपी भी वॉयरल हो रही है। 1957 में आजादी के बाद मलेशिया में पहली बार किसी राजा ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही राजपाट छोड़ा था। अब उनके तलाक की खबर ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

https://www.instagram.com/p/ByQR0ZqiPsh/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/ByQRRR2CKvL/?utm_source=ig_web_copy_link

COMMENT