सक्सेस ने कर दिया शाहिद को भावुक, कहा , हां ‘कबीर’ में खामियां हैं

Views : 5776  |  0 minutes read

जब सफलता आपके पास आती है तो जाहिर है खुशियां भी आपके इर्द गिर्द मंडराने लगती हैं। सफल होने के लिए की गई आपकी मेहनत जब रंग लाती है तो दुनिया रंगीन लगने लगती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों शाहिद कपूर के साथ हो रहा है। फिल्म ‘कबीर सिंह’ की सफलता उनके लिए खास बन चुकी है। फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है और यह शाहिद की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। जाहिर तौर पर शाहिद इसे लेकर खासे खुश हैं। दर्शकों का इतना प्यार देखकर भावुक हुए शाहिद ने हाल ही सोशल साइट पर एक इमोशनल नोट लिखा है।

https://www.instagram.com/p/BzfQFEfHJu-/?utm_source=ig_web_copy_link

शाहिद ने लिखा है, ‘आपने जितना प्यार दिया है, उसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। उसे समझने, माफ़ करने और प्यार करने के लिए आपका दिल से शुक्रिया। हम सब अलग-थलग पड़ जाते हैं। और हम सभी को अपने दोषों से ऊपर उठना पड़ता है। बेहतरी के लिए। समझदार बनने के लिए। दयालु बनने के लिए। उसमें दोष हैं तो हम सब में भी हैं। आप उसे जज मत कीजिए, उसे समझने की कोशिश कीजिए। मैंने कभी इतना कृतज्ञ महसूस नहीं किया। मैंने इससे अधिक दोषपूर्ण किरदार कभी नहीं निभाया। यह मेरा सबसे पसंदीदा है।

वाकई, भारतीय सिनेमा और दर्शक काफ़ी आगे निकल आए हैं। साहसी रास्ते चुनने के लिए बधाई। इस मैच्योरिटी और इंसानियत को और बढ़ावा मिले। आपने मुझे उड़ने के लिए पंख दे दिये हैं। सिर्फ़ इसलिए नहीं कि स्टारडम से दब जाऊं, बल्कि इसलिए भी कलाकार होने के नाते मिलने वाली नफ़रत को स्वीकार कर सकूं। सिनेमा जीवन का दर्पण है। अपूर्णता में भी एक पूर्णता होती है और यही ख़ूबसूरती और मान जीवन के लिए चुनौती होती है। शुक्रिया। बारम्बार। आप सब इस कहानी के नायक हैं।’

Shahid-Kiara at “Kabir Singh’s” success party

गौरतलब है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब भी अच्छा व्यवसाय कर रही है।

COMMENT