‘कलंक’ के पोस्टर्स बन रहे टॉकिंग पॉइंट, वीमंस डे पर आलिया का ‘रूप’

Views : 4981  |  0 minutes read

फिल्म ‘कलंक’ करण जौहर के लिए काफी खास है। वे इसे अपने एक ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर दर्शकों के सामने ला रहे हैं। फिल्म से जुड़ी हर चीज़ को वे डिफरेंट अंदाज में दर्शकों के सामाने पेश करना चाहते हैं। यही कारण है कि फिल्म के पोस्टर्स वे लगातार अलग तरह से प्रजेंट कर रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट लम्बी चौड़ी है और वे एक एक करके अपने कलाकारों को सामने ला रहे हैं। फिल्म में सभी कलाकारों को डिफरेंट रूप दिया गया है, जिसे दर्शक खास पसंद कर रहे है। वरुण धवन से शुरुआत करने के बाद करण अब तक संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर के पोस्टर जारी कर चुके हैं। अब वीमंस डे पर उन्होंने अपनी फेवरिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पोस्टर जारी किया है, जिसमें वे बेहद खुबसूरत नज़र आ रही हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और माधुरी ​दीक्षित भी हैं, अब देखना यह है कि उनके पोस्टर कैसे होंगे।

पहले लेना चाहते थे शाहरुख, रानी, काजोल और अजय को

आपको बता दें कि अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए करण जौहर की चाहत पहले किसी और को लेने की थी, लेकिन यह मुमकिन ना हो सका। दरअसल वे इस फिल्म के लिए पहले शाहरुख खान, काजोल, अजय देवगन और रानी मुखर्जी को लेना चाहते थे। उनकी सबसे बातचीत भी हो गई थी ​लेकिन किसी कारण यह हो नहीं सका। वहीं फिल्म में पहले श्रीदेवी भी अहम भूमिका में थीं लेकिन उनकी अचानक हुई मृत्यु के बाद माधुरी को उनकी जगह कास्ट किया गया।

https://www.instagram.com/p/BusgwVQjy1R/?utm_source=ig_web_copy_link

 

https://www.instagram.com/p/Bus1HO_j_Pi/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/ButC_IPjV67/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BuvFWwFDhFe/?utm_source=ig_web_copy_link

80 करोड़ के बजट से बन रही इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है और यह 19 अप्रेल को रिलीज होगी।

 

COMMENT