आलिया के इस फ्लोरल नाइट सूट की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे

Views : 4419  |  0 minutes read
Alia-Bhatt

बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेसेज अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती है। अब चाहे वो लुक किसी पार्टी केि लिए हो या फिर नया फैशन स्टेटमेंट बन चुका एयरपोर्ट लुक हो। बहुत से एक्टर्स के एयरपोर्ट लुक्स काफी सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट भी अपने एक खास लुक के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

उनका ये एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अपनी इन पिक्चर्स में आलिया एक फ्लोरल नाइट सूट में नज़र आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने न्यूड कलर की हील्स और बैग कैरी किया था। इस दौरान उन्होंने अपने लुक को काफी सिम्पल रखा था। पोनीटेल के साथ उन्होने पिंक लिपस्टिक लगाई थी।

लेकिन अब हम जो आपको बताने जा रहे हैं, उसे सुनकर आप जरूर चौंक जाएंगें। दरअसल एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की मानें तो आलिया का ये साधारण सा दिखने वाला नाइट सूट Gucce ब्रांड का है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रूपये बताई जा रही है। वहीं उनके उस खूबसूरत बैग की कीमत 1 लाख रूपये है।

alia bhatt

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो पहली बार रणबीर कपूर के साथ नज़र आने वाली हैं। वहीं आलिया और रणबीर का रिलेशनशिप भी काफी सुर्खियों में है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में भी नज़र आने वाली हैं।

COMMENT