सलमान के भांजे की पार्टी में छोटे नवाब के शहज़ादे पर अटकी सबकी निगाहें

Views : 4749  |  0 minutes read
taimur ali khan

वैसे तो बॉलीवुड में हर दिन एक शानदार पार्टी की तरह होता है, मगर फिर भी किसी स्पेशल दिन में सभी का ध्यान अपनी ओर केसे खींचना है, ये सैलिब्रिटीज़ को बहुत अच्छी तरह से आता है। हाल ही में सभी ने हैलोवीन डे सैलिब्रेट किया। ज्यादातर स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पिक्चर पोस्ट करते हुए इसे सैलिब्रेट किया। मगर इस खास डे पर बड़ों से ज्यादा सुर्खियां बटोरी बॉलीवुड के नन्हें स्टार्स ने।

दरअसल सलमान के बहन अर्पिता ने अपने घर पर सभी बच्चों के लिए एक हैलोवीन पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में सलमान के भांजे आहिल के साथ पार्टी सैलिब्रेट करने करण जोहर, तुषार कपूर, सोहा अली खान जैसे स्टार्स के बच्चे पहुंचे थे। इन सभी के बीच सबसे ज्यादा कैमरा का ध्यान खींचा करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान ने। खास बात ये है कि वो हैलावीन अवतार में भी काफी क्यूट नज़र आ रहे थे।

देखिए तस्वीरों में सभी बच्चे कितने क्यूट नज़र आ रहे हैं :—

https://www.instagram.com/p/BploKK2BF4W/?utm_source=ig_web_copy_link

सैफ की बहन सेाहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की तस्वीर शेयर की, जिसमें तैमूर काफी क्यूट नज़र आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BpmefLfg2H7/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BpmLuTMDHbA/?utm_source=ig_web_copy_link

पार्टी में आते ही सभी लोगों की निगाहें तैमूर पर टिक गईं। वो कार से उतरने के बाद सभी मीडिया पर्सन्स को बाय करते हुए अंदर चले गए।

https://www.instagram.com/p/BpmeUC5A8p5/?utm_source=ig_web_copy_link

पार्टी में करण जोहर के ट्विन्स यश और रूही भी पहुंचे। अपने भालू वाले कॉस्ट्यूम में यश काफी क्यूट लग रहे थे।

https://www.instagram.com/p/BpmeOGbA639/?utm_source=ig_web_copy_link

इस पार्टी में एक्ट्रेस नीलम भी अपनी बेटी के साथ आईं थीं। उनकी बेटी ने पार्टी की थीम के हिसाब से आउटफिट पहना था, जो कि काफी अच्छा लग रहा था।

https://www.instagram.com/p/Bpmg8ddgch5/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं एक्टर तुषार कपूर भी अपने बेटे लक्ष्य को लेकर आहिल की पार्टी में पहुंचे।

https://www.instagram.com/p/BpmhFTHgMwq/?utm_source=ig_web_copy_link

 

COMMENT