B’Day: तैमूर की क्यूटनेस के बारे में तो आप काफी बेहतर जानते हैं, लेकिन क्या उसके पीछे का राज़ पता है?

Views : 5380  |  0 minutes read
Taimur ali khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितने चर्चे सेलिब्रिटीज़ के होते हैं, उतना ही बोल—बाला स्टारकिड्स का भी है। चाहे सारा हो या सुहाना हर दूसरे दिन कोई स्टार किड अपनी अपीयरेंस से खूब सुर्खियां बटोरता है। लेकिन एक सेलिब्रिटी किड ऐसा है, जिसकी पॉपुलेरिटी का मुकाबला कोई भी नहीं कर सकता है और वो है छोटे नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान। 20 दिसंबर 2016 को मुंबई में जन्मे तैमूर आज अपना तीसरा जन्मदिन मना रहे हैं। वो नन्हा—सा क्यूट—सा तैमूर अब बड़ा हो गया है और चलने—बोलने भी लगा है। साथ ही वो इतना समझदार भी बन चुका है कि पापाराज़ी को भी हैंडल करने लगा है।

वो अक्सर फोटोग्राफर्स को हाय और बाय कहते हुए नज़र आता है। उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही तेज़ी से वायरल होने लगती हैं। वैसे क्या आप जानते हैं कि तैमूर अपने पेरेंट्स को क्या कहकर बुलाते हैं? फिल्म ‘केदारनाथ’ के प्रमोशन के लिए एक रेडियो स्टेशन पहुंचीं सारा अली खान ने बताया था कि उनके छोटे भाई तैमूर, करीना को अम्मा, सैफ को अब्बा, इब्राहिम (सारा के भाई) को भाई और उन्हें देखते ही ‘गोल’ कहते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि तैमूर उन्हें गोल क्यों कहते हैं? उनसे जुड़ी और भी कई ऐसी दिलचस्प बातें हैं जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगें :

Taimur ali khan

— तैमूर की फोटो भी है एक्सपेंसिव :

तैमूर भले ही अभी सिर्फ 2 साल के हुए हैं, लेकिन उनकी क्यूटनेस इतनी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है कि उनकी तस्वीरें भी अब बहुत एक्सपेंसिव हो चुकी हैं। हाल ही करण जौहर के शो ‘काफी विद करन’ में पहुंचे सैफ ने बताया था कि तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। बता दें कि फोटोग्राफर्स इन्हें क्लिक कर मीडिया हाउसेस को बेचते हैं। सैफ के हिसाब से इतनी कीमत किसी सुपरस्टार की फोटो की भी नहीं मिलती।

— 5 बॉडीगार्ड्स करते हैं तैमूर की सुरक्षा :

अब इतनी सी उम्र में तैमूर के लाखों दीवाने बन गए हैं, तो ज़ाहिर है कि माता—पिता पर अपने बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे नहीं चाहतीं कि उनके बेटे तैमूर के आसपास पांच-पांच बॉडीगार्ड रहें, लेकिन ऐसा करना उनकी मजबूरी बन गई है। तैमूर जहां भी जाते है फोटोग्राफर्स उनका पीछा नहीं छोड़ते। ऐसे में उन्हें ना चाहते हुए भी तैमूर के आस—पास बॉडीगार्ड रखने पड़ते हैं।

— तैमूर की नैनी की फीस लाखों में :

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे अक्सर अपनी केयर टेकर यानी नैनी के साथ कभी घूमते हुए दिखाई देते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि हमेशा तैमूर के साथ रहकर उनका ध्यान रखने वाली नैनी का नाम सावित्री है। बता दें कि उनकी सैलरी किसी भी किसी एमबीए या आईटी प्रोफेशनल्स से कम नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर की नैनी महीने के 1.5 लाख रु. सैलेरी लेती है। वहीं अगर उन्हें कुछ वजहों से एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ता है तो ये बढ़कर 1.75 लाख रुपए महीना तक चली जाती है।

— तो यह है तैमूर की क्यूटनेस का राज :

तैमूर बहुत ज्यादा क्यूट हैं ये तो हम सभी जानते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इसके पीछे का राज़ क्या है? इसका खुलासा खुद करीना ने एक इंटरव्यू में किया था। करीना और उनकी न्यूट्रीशियन रुजुता दिवेकर ने करीना की डाइट के बारे में बात करते हुए बताया था कि अगर कोई तैमूर जैसा बच्चा चाहता है तो उसे प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

taimur and kareena

करीना के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपने लिए कोई ऐसा चार्ट फॉलो नहीं किया जिसमें शामिल हो कि क्या खाना है या क्या नहीं। उन्होंने खाने में तिल के लड्डू, नारियल की चटनी, इडली, मखाने, दाल चावल, खिचड़ी, सभी दालें, टर्मरिक लाटे और मिल्क शेक खूब लिए। इसके अलावा कभी उन्होंने देसी घी का परहेज नहीं किया। प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में करीना ने घी के परांठे खूब खाए हैं।

करीना का यह भी मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान दादी और नानी के नुस्खे जरूर आजमाना चाहिए। करीना की मानें तो वे खाने-पीने में कॉम्प्रोमाइज करने की बजाय सही समय और सही मात्रा में खाने में यकीन रखती हैं। वहीं बच्चे को हैल्दी रखने के लिए उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को खूब घी और पास्ता खिलाना चाहिए। करीना के मुताबिक वे तब से उन्हें देसी घी खिला रही हैं जब तैमूर 7 महीने के थे।

COMMENT