बॉलीवुड में एंट्री का तो पता नहीं लेकिन तैमूर को दुल्हनिया तो मिल चुकी है

Views : 4910  |  0 minutes read
taimur ali khan

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टारकिड तैमूर अली खान ने कल अपना दूसरा बर्थडे सेलीब्रेट किया, वो भी नई जगहों की सैर करते हुए। मालदीव घूमने के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान अपने छोटे शहजादे तैूमूर के साथ अफ्रीका के केपटाउन पहुंच चुके हैं, जहां से इनकी काफी खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं थीं। हम सभी जानते हैं कि सिर्फ दो सालों में ही तैमूर ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है।

उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती हैं। वैसे तस्वीरों तक तो ठीक था, मगर अब तो तैमूर को लेकर और भी कई खबरें आने लगी हैं। जहां एक तरफ फैंस तैमूर को जल्द से जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करते देखना चाहते हैं। वहीं अब तो उनकी शादी तक की खबरें सामने आने लगी हैं। जी हां, हर तरफ ये ही बातें हो रही है कि तैमूर के लिए लड़की ढ़ूंली गई है।

kareena saif vacation

ये बात थोड़ी चौंकाने वाली है लेकिन बॉलीवुड का एक सेलेब्रिटी उन्हें अपना दामाद बनाने की तैयारी अभी से कर रहा है और ये सैलिब्रिटी हैं बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर। आपने तैमूर की ऐसी कई तस्वीरें देखी होंंगी, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ खेलते नजर आते हैं। तैमूर के दोस्तों की लिस्ट में खास तौर पर शामिल हैं करण जोहर के दोनों बच्चे यश और रूही।

ऐसे में करण अपनी बेटी रूही के साथ तैमूर का रिश्ता जोड़ना चाहते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि करीना और करण दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से तैमूर अक्सर करण के बच्चों के साथ खेलने उनके घर जाते हैं। इस दौरान करण रूही से कहते हैं कि वो तैमूर को भाई कहकर ना पुकारें। वैसे किसे पता कि सच में आप 20 सालों के बाद तैमूर को करण के घर के दामाद बनते देखें।

taimur and roohi johar

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान करण ने कहा था कि ‘यही परेशानी है हमारे देश में। जब भी कोई लड़का-लड़की एक साथ होते हैं तो तुरंत लोग कहते हैं ‘भइया बोलो’,’दीदी बोलो’ ऐसा कभी नहीं होना चाहिए। मैं इसके खिलाफ हूं। कौन जानता है क्या पता 20 साल बाद तैमूर और रूही साथ रहना चाहते हैं। कुछ भी हो सकता है उनका अपना। हम अभी से ही क्यों दरार डाल रहे हैं उस रास्ते में?’

COMMENT