धर्म से दूर हो जाने के कारण दंगल गर्ल ने छोड़ा बॉलीवुड? इंडस्ट्री में छिड़ी बहस

Views : 4540  |  0 minutes read

फिल्म ‘दंगल’ की बबीता फोगाट यानी ​की जायरा वसीम ने बॉलीवुड को छोड़ दिया है। उन्होंने हाल ही सोशल ​मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वे अब एंटरटेनमेंट की दुनिया छोड़ रही हैं। जायरा के यूं अचानक बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से सभी हैरान हैं। इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला जायरा का पर्सनल मैटर है लेकिन उनकी इंस्टा पोस्ट ने इंडस्ट्री में एक बहस छेड़ दी है। आइए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं।

क्या कहा जायरा ने

जायरा ने अपने पोस्ट में बताया है कि 5 साल पहले उनके बॉलीवुड में कदम रखने के फैसले ने किस तरह उनकी लाइफ को बदल दिया। उनको जो भी पहचान मिली है वो उससे बहुत खुश हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उन्हें लोगों का काफी प्यार और सपोर्ट मिला है। लेकिन उन्हें लगता है कि एक्ट्रेस बनने के कारण वे अपने इस्लाम धर्म से दूर होती जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 6 पन्ने की चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कुरान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यह रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच यह भी चर्चा है कि जायरा ने यह पोस्ट किसी दबाव में लिखा है।

इसलिए हो रही बहस

कुछ लोग धर्म को वजह बताने को लेकर ज़ायरा को गलत बता रहे हैं और ट्रोल भी रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि एक्टिंग छोड़ना उनकी च्वॉइस हो सकती है लेकिन धर्म को वजह बताना सही नहीं है।

वहीं, कुछ लोग उनके समर्थन में भी हैं।

गौरतलब है कि ज़ायरा अभी बहुत कम उम्र की हैं और उन्होंने कम समय में अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में पहचान बना ली थी। जायरा सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नज़र आएंगी, जो शायद उनकी आखिरी फिल्म होगी। इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा और फ़रहान अख़्तर लीड रोल में हैं। इससे पहले वे ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में नज़र आई थीं।

COMMENT