2019 से वापस 2018 में लौटा जा सकता है और ये सच है

Views : 3103  |  0 minutes read

आपने अभी अभी 2019 में प्रवेश किया है मगर आप 2018 में फिर से लौट सकते हैं। ये कैसे संभव है तो इसके लिए सबसे पहले आपको जापान से अमेरिका के बीच चलने वाली एक फ्लाइट में सवार होना पड़ेगा। जापानी समयानुसार टोक्यो से 1 जनवरी 2019 की रात 12 बजकर 5 मिनट पर उड़ी फ्लाइट एनएच 106 अमेरिका के लॉस एंजलिस के लिए रवाना हुई जो अमेरिकी समयानुसार 31 दिसंबर को शाम 5 बजे लॉस एंजिलिस में लैंड हुई और उसमें सवार तमाम यात्री इस तरह 2018 में वापस आ गए।

 

 

 

ये फ्लाइट 8233 किलोमीटर का लंबा सफर करीब 9 घंटे में पूरा करती है मगर इस दौरान एक बड़ा ही अजीब बदलाव देखने को मिलता है और वो ये कि जब ये फ्लाइट अमेरिका पहुंचती है तो ये समय के हिसाब से एक दिन फिर से पीछे हो जाती है। कल इस फ्लाइट में सवार हुए यात्रियों ने ट्विटर पर इस रोचक तथ्य को लेकर काफी सारी पोस्ट डाली।

 

 

 

बता दें कि अमेरिका ऐसा देश है जहां न्यू ईयर सबसे आखिरी में सेलिब्रेट किया जाता है। भारतीय समयानुसार अब से कुछ ही देर पहले ही अमेरिका ने अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट किया होगा। वहीं जापान में भारत से पहले न्यू ईयर शुरू हो जाता है और उस हिसाब से आज तो वहां साल का दूसरा दिन शुरू भी हो गया होगा। अब अगली बार कभी आपको ऐसा अजीबो गरीब अनुभव लेना हो तो इस फ्लाइट में सवार होकर वापस वक्त को अपनी ओर लौटा सकते हैं।

COMMENT