ये है भारत का सबसे सस्ता LED TV, कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे

Views : 4418  |  0 minutes read
detel led tv

क्या आप अपने घर के लिए LED खरीदने की सोच रहे हैं तो डीटेल कंपनी ने दुनिया की सबसे सस्ती led tv आपके लिए लांच की है। डीटेल कंपनी हमेशा से ही सस्ते फोन अपने ग्राहकों को प्रोवाइड करवाती आई है और अब कंपनी ने टीवी को भी पोकेट फ्रेंडली बना दिया है। आपको बता दें कि इस टीवी की कीमत सिर्फ 3999 रुपए है।

टीवी की बात करें तो इसका नाम Detel D1 है और इसमें 19 इंच की led स्क्रीन दी गई है। कंपनी की ऑफिशिययल वेबसाइट या ऐप पर जाकर इसे खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि आप इस टीवी को B2BAdda से भी खरीद सकते हैं।

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट भी दिए गए हैं। एक साल की वारंटी के साथ ये प्रोडक्ट आपको मिलेगा। इसी के साथ इस टीवी का स्क्रीन रेज्योलुशन 1366×768 और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 3,00,000:1 बताया जा रहा है।

इस टीवी की खास बात यह है कि इसमें कई इनबिल्ड गेम्म भी होंगे और साथ ही इसे आप अपने कंप्यूटर से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें पावर ऑडियो कंट्रोल दिया गया है साथ ही साउंड आउटपुट 8X2W के साथ आता है। usb का इस्तेमाल कर इसमें फिल्में देखी जा सकती हैं। मल्टीमीडिया सपोर्ट इसमें दिया गया है।

कंपनी के md योगेशन भाटिया का कहना है, ‘हम कस्टम इंस्पायर्ड इनोवेशन में विश्वास रखते हैं। टीवी की कीमतें बढ़ रही हैं और मार्केट में अफोर्डेबल टीवी की कमी हो गई है। Delel D1 टीवी के साथ हम हर घर टीवी के तहत इस गैप को भर रहे हैं।’

COMMENT