बर्थडे: लेडी गागा के ये आउफिट्स देख सर पकड़ लोगे!

Views : 4068  |  0 minutes read

पिछले दस सालों में बिलबोर्ड चार्ट पर पाँच एल्बम नंबर एक पर पहुँचे और इसी तरह लेडी गागा अपने म्यूजिक के लिए जानी जाती हैं। लेडी गागा का जन्म आज ही के दिन 28 मार्च 1986 को हुआ था।

पिता छोटे से व्यवसायी थे, मां भी बाहर नौकरी करती थीं। न्यूयॉर्क की एक साधारण-सी बस्ती में उनका अपना मकान था। गागा ने अपनी शिक्षा मैनहटन के कट्टर कैथोलिक स्कूल से ग्रहन की थी, जो की केवल लड़कियों के लिए था। गागा को बचपन से ही संगीत का बहुत शोक था। महज चार साल की उम्र में वह पियानो शानदार तरीके से बजा लेती थीं।

कुछ और बड़ा होते-होते नृत्य कला व 17 साल की उम्र में गाने लिखने लगीं, म्यूजिक की रचना करने लगीं। इसी उम्र में उन्हें उनकी प्रतिभा न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के उस स्कूल ऑफ आर्ट्स में ले गई।

“फेम” रीलीज हुआ इसी से स्टेफनी को भी फेम मिली। सिंगर के साथ साथ वे एक राइटर भी हैं शायद लीरीक्स ने ही दर्शकों को लेडी गागा से जोड़े रखा। सिंगर राइटर के साथ साथ लेडी गागा एक बेहतरीन पर्फोर्मर भी हैं।

वे अपने आउटफिट्स के लिए हमेशा से ही चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरूआत से ही अपने आउटफिट्स से सभी को हैरान किया है। वे अपने हर गाने में एक अलग थीम और एक अलग आउटफिट को फोलो करती नजर आती हैं जो दर्शकों को खूब अच्छा भी लगता आया है।

लेडी गागा की स्टाइल, उनके दिखने का तरीका हमेशा से ही अलग रहा है। उन्हें स्टेज पर खुद को नए नए आउटफिट्स के साथ प्रजेंट करने में कभी भी हिचक नहीं हुई शायद इसी कोन्फिडेंस के लोग कायल हैं। आपको बता दें कि 2019 में ही उन्हें फिल्म अ स्टार इज बॉर्न के अपने गाने “शैलो” के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था। आज उन्ही के पहनावे को हम आपको दिखाने जा रहे हैं जिसके बाद शायद आप रणवीर सिंह को भी भूल जाएं।

COMMENT