फेसबुक ने क्यों हटा दिए कांग्रेस के 687 पेज और लिंक्स?

Views : 3443  |  0 minutes read
chaltapurza.com

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में बस कुछ दिनों बाद ही लोकसभा चुनाव की शुरुआत होने वाली है। दुनिया में सबसे अधिक युवाओं वाला और सबसे सस्ता इंटरनेट प्रदाता भारत में इस बार के चुनाव में सोशल मीडिया कैंपेनिंग बड़ी भूमिका निभाने वाली है। देश में करीब 40 करोड़ से इंटरनेट यूजर्स है। इन पर देश की लगभग सभी राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। सोशल मीडिया के जरिए ये राजनीतिक दल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। इसमें कई बार अन​लीगल तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस पर अब फेसबुक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। आइये जानते हैं फेसबुक ने क्या कदम उठाए हैं..

भारत में आम चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदम

विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भारत में आम चुनाव से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत फेसबुक सबसे पहले देश की राजनीतिक पार्टी कांग्रेस से जुड़े 600 से अधिक अकाउंट और लिंक वेबसाइट से हटाने जा रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेज और लिंक हटा रही है। फेसबुक के अनुसार कांग्रेस पार्टी के इन पेज पर समन्वित अप्रामाणित व्‍यवहार यानि कि झूठी खबरों के कारण बंद किया गया है। फेसबुक ने दुनिया में पहली बार किसी पार्टी के खिलाफ इतना बड़ा कदम उठाया है। गौरतलब है कि फेसबुक के दुनिया में सबसे अधिक भारत में 30 करोड़ उपभोक्ता हैं।

chaltapurza.com
फेसबुक ने यूजर्स के नकली अकाउंट पर लगाई रोक

इस बड़ी कार्रवाई के संबंध में फेसबुक ने एक बयान में कहा कि इसकी जांच में पाया गया कि यूजर्स ने नकली अकाउंट का इस्तेमाल किया और अपने कंटेंट का प्रसार करने और एंगेजमेट बढ़ाने के लिए विभिन्न ग्रुप में शामिल हुए। कांग्रेस द्वारा संचालित इन पेज के पोस्ट में स्थानीय समाचार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जैसे राजनीतिक विरोधियों की जमकर आलोचना शामिल है। उल्लेखनीय है कि इसके अलावा फेसबुक ने पाकिस्‍तानी सेना के कर्मचारियों के 103 अकाउंट भी बंद कर दिए हैं।

Read More: 1 अप्रैल से देश में लागू हो गए हैं ये बड़े बदलाव, आपको पता चला क्या?

सोशल साइट फेसबुक के साइबरस्पेस पॉलिसी के प्रमुख नथानिएल ग्लीइकर ने एक बयान में कहा कि इस कोशिश के पीछे के लोगों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी, हमारी समीक्षा में पाया गया कि यह एक कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) की आईटी सेल से जुड़े व्यक्तियों से जुड़ा था। ग्लीइकर ने कहा कि फेसबुक उनके व्यवहार के आधार पर खातों को हटा रहा है, न कि उनके द्वारा पोस्ट की गई सामग्री के आधार पर। फेसबुक की इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि आगे भी वह कई बड़े निर्णय लेते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के पेज और पोस्ट पर अपना कड़ा रूख जारी रख सकता है।

COMMENT