कांग्रेस नहीं चुन पाई मुख्यमंत्री लेकिन किसी को पता है कहां है पूर्व मुख्यमंत्री

Views : 4122  |  0 minutes read

सरकार बनाने के दो दिन बीत जाने के बाद भी कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री चेहरा नहीं ढूंढ पाई लेकिन इन सबके बीच चर्चा आम हो रही है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस वक्त कहां हैं। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए आज राहत भरा दिन रहा है क्योंकि आज उन्हें जयपुर के सिविल लाइंस स्थित बंगला नं.13 आवंटित कर दिया गया है।

बता दें कि इस बंगले को लेकर काफी समय से विवाद हो रहा था जिसे लेकर भाजपा के ही पूर्व विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने उन्हें घेर लिया था। तिवाड़ी ने वसुंधरा पर सरकारी बंगले पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया था। फिलहाल वसुंधरा को कोर्ट ने राहत देते हुए ये बंगला नि:शुल्क रूप से रहने के लिए दे दिया है। राजस्थान में चुनाव हारने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म था कि वसुंधरा राजे अब लोकसभा चुनाव लड़ सकती है और उनका राजस्थान में विपक्ष की नेता के रूप में रहने का कोई मूड नहीं है। हालांकि वसुंधरा राजे अपनी सीट झालारापाटन से अच्छे खासे वोटों से जीती है।

COMMENT