इधर सर्जिकल स्ट्राइक 2, उधर ‘हाउज द जोश’ एक बार फिर हिट, ‘उरी’ बना रही नया रिकॉर्ड

Views : 4200  |  0 minutes read

पूरा भारत इस समय खुशी से झूम रहा है। 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना की कारवाई से पूरा देश झूम रहा है। भारतीय सेना के इस हमले को सर्जिकल स्ट्राइक 2 कहा जा रहा है। इन दिनों चल रहे देशभक्ति और जुनून का जो जज्बा पूरे देश में दिखाई दे रहा है, उससे एक फिल्म को काफी फायदा हो रहा है। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘उरी’ की, जो सर्जिकल स्ट्राइक एक पर बेस्ड थी। फिल्म का कॉन्सेप्ट अलग था, जिससे फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। फिल्म बिजनेस के मामले में भी लगातार आगे बढ़ रही थी। इस बीच पुलवामा पर आतंकी हमला हो गया और इस फिल्म को एक बार फिर दर्शकों के बीच जगह बनाने का मौका मिल गया। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार फिल्म के बिजनेस में हमले के बाद उछाल देखने को मिला था।

अब एक बार फिर यह फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रही है। भारत की ओर से दिए गए जवाब के बाद माना जा रहा है कि फिर से यह फिल्म सभी के बीच हिट हो जाएगी। चूंकि यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर ही बेस्ड है, ऐसे में इसे देखना लोगों के लिए सुखद अनुभव होगा और वे वर्तमान हमले से इसे जोड़ पाएंगे।

गौरतलब है कि ‘उरी -सर्जिकल स्ट्राइक’ कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए। ग्यारह दिनों के अंदर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था ‘उरी’ में यही दिखाया गया।

बिजनेस का बन रहा नया रिकॉर्ड

जोश और जज्बे से इतर फिल्म के व्यवसाय की बात करें तो यह फिल्म मेकर्स के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन गई है। कम बजट की यह फिल्म लगातार कमाई कर रही है और मेकर्स इस बात से खासे खुश हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 45वें दिन यानि इस रविवार को एक करोड़ 80 लाख रूपये का कलेक्शन किया और अब कमाई 234 करोड़ 71 लाख रूपये हो गई है। यह फिल्म इस शुक्रवार को 50 दिन पूरे कर लेगी। साथ ही 240 करोड़ रूपये के आंकड़े को भी पार तक सकती है और यदि ऐसा हुआ तो यह जल्द ही रणवीर सिंह की ‘सिंबा’ को पीछे छोड़ सकती है।

यूं रहा है कलेक्शन

Week 1 : 71.26 cr
Week 2 : 62.77 cr
Week 3 : 37.02 cr
Week 4 : 29.34 cr
Week 5 : 18.74 cr
Week 6 : 11.58 cr
Weekend 7 : 4 cr
Total : 234.71 cr


#UriTheSurgicalStrike is super-strong, despite #TotalDhamaal [mass circuits+metros] and #GullyBoy [metros] proving tough opponents… Crosses  81 cr in Mumbai circuit,  45 cr in DelhiUP circuit… [Week 7] Fri 69 lakhs, Sat 1.51 cr, Sun 1.80 cr. Total: 234.71 cr.
  Taran Adarsh

COMMENT