कम पैसे खर्च कर भी इन टिप्स से स्टाइलिश दिख सकते हैं पुरूष

Views : 4535  |  3 minutes read

आज के समय में फैशन करना जितना महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हो गया है उतना ही पुरूषों के लिए भी है। कई बार पुरूष ज्यादा पैसे खर्च होने की वजह से अपने आप पर कम ध्यान दे पाते हैं लेकिन यह सोच गलत है कम पैसे खर्च कर भी पुरूष ज्यादा स्टाइलिश दिख सकते हैं। जानें, इस तरह

इस तरह पहनें शर्ट

कम बजट में खूबसूरत दिखने के​ लिए आप अपनी शर्ट के रंग का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप प्लेन शर्ट पहनते हैं तो इसकी जगह कलरफुल या चेक शर्ट्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन तरीकों से भी प्रिंटेड शर्ट या टी शर्ट खरीद कर पहन सकते हैं।

चेहरे का इस प्रकार रखें ध्यान

पुरूष की खूबसूरती का महत्वपूर्ण हिस्सा उसका चेहरा है। चेहरे पर नए लुक अपनाकर भी आप स्टाइलिश दिख सकते हैं। यदि चेहरे पर दाढ़ी नहीं आती है तो कोई जरूरी नहीं है कि आप इसे रखें बल्कि इसकी जगह आप क्लीन शेव रह सकते हैं।

इन चीजों को दें प्राथमिकता

जीन्स का फैशन कभी नहीं जाता है इसलिए आप किसी भी उम्र में हो तो कोई चिंता वाली बात नहीं है। जीन्स व टी शर्ट को पहन कर आप कम उम्र के साथ आकर्षक दिख सकते हैं। इन दोनों चीजों के रंग का चुनाव आप अपनी पसंद व फबने के हिसाब से कर सकते हैं।

Read More: जानें, फैशन के साथ आंखों व त्वचा के लिए फायदेमंद है चश्मा

जूतों का चुनाव

​कम पैसों में स्पोर्ट या स्टाइलिश जूतों का चुनाव कर आप पैरों की तरफ फैशन का ध्यान रख सकते हैं। चप्पलों का यूज सिर्फ घरों में ही जरूरी काम के लिए करें और इन्हें पहन कर बाहर नहीं जाएं।

 

 

 

COMMENT