साइनस से हैं परेशान हैं तो अपनाए ये आयुर्वेदिक उपचार, तुरंत मिलेगी राहत

Views : 5565  |  0 minutes read

भागदौड़ भरी जिंदगी का सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर होता है। काम के प्रेशर और आज की लाइफस्टाइल ने लोगों को इतना बिजी कर दिया है कि वे अपने स्वास्थ्य पर ही ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। नतीजतन लोग गंभीर बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है साइनस। साइनस नाक से संबंधित रोग है। जिसे विज्ञान की दुनिया में साइनोसाइटिस कहते है।

साइनस होने के कारण

सिर, चेहरे और नाक के अंदरुनी हिस्सो में कई खोखले छिद्र होते है जिन्हें साइनस कहते हैं। ये सांस लेने में मदद करते हैं और सिर को हल्का रखते हैं। जब इन छिद्रों में किसी तरह का गतिरोध पैदा होता है, तब साइनस की समस्या उत्पन्न होती है। ये कई कारणों से प्रभावित हो सकते हैं और बैक्टीरिया, फंगल व वायरल इसे गंभीर बना देते हैं। इसका एक बड़ा कारण वायु प्रदूषण भी है।

रोग की शुरुआत में सांस लेने में तकलीफ, नाक, गले और चेहरे के आस पास सूजन आ जाती है। यह रोग अब आम होता जा रहा है। अधिकतर लोग इस रोग से ग्रसित हैं। साइनस से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलु आयुर्वेदिक उपचार अपना सकते हैं।

हल्दी

आयुर्वेद में हल्दी को एक बेहतरीन औषधी के रुप में जाना जाता हैं। भारतीय पकवानों में जायका बढ़ाने के साथ साथ हल्दी कई रोगों के लिए संजीवनी का काम करती हैं। साइनस की समस्या में भी हल्दी बेहद गुणकारी होती है। हल्दी को दूध में मिलाकर पीना भी काफी लाभकारी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री और कुरकुमिन के गुण पाए जाते हैं जो कैविटी को कम कर साइनस इंफेक्शन को कम करते हैं।

सेब का सिरका

साइनस की बीमारी को दूर करने के लिए सेब का सिरका काफी लाभदायक होता है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है जो इस रोग को बढ़ने से रोकते हैं।

कालीमिर्च का काढ़ा

कालीमिर्च से बना काढ़ा भी रोगी को बेहद आराम पहुंचाता हैं। काढ़ा बनाने के लिए 5 काली मिर्च, 10 तुलसी के पत्ते, कुटी हुई अदरक और एक कप पानी का इस्तेमाल करें। अब इन सारी सामग्री को पानी में डाल कर तब तक उबालें, जब तक ये आधा ना रह जाए। दिन में दो बार इसका सेवन करने से साइनस में काफी लाभ मिलता है।

अजवायन का तेल

अजवायन का तेल भी बेहद लाभकारी होता है। साइनस की समस्या होने पर आधे कप उबलते पानी में अजवायन के तेल की 2 से 3 बूंद डालें और  फेस और गले को अच्छे से कवर करते हुए लंबी सांस ले। यह सांस से जुड़ी समस्या को दूर करता है।

शहद

साइनस से छुटकारा पाने के लिए शहद भी काफी फायदेमंद होता है। रोज एक गिलास पानी में दो चम्मच शहद का रस मिलाकर पीने से काफी फायदा होता है।

COMMENT