दुनिया का सबसे सुरक्षित घर, जिस पर परमाणु बम का भी नहीं होगा असर!

Views : 4488  |  0 minutes read
chaltapurza.com

आजकल लोग अपने घर को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा प्रणाली पर जोर देते हैं। अब ज्यादातर लोग घर बनवाते या खरीदते वक़्त इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि वहां सिक्योरिटी सिस्टम कैसा है। इसके पीछे का कारण यह है कि वे चाहते है उनका घर सुरक्षित रहे और किसी तरह का कोई ख़तरा न हो। आज हम जिस घर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वह दुनिया का सबसे सुरक्षित घर माना जा रहा है। घर के बारे में कहा जा रहा है कि इस पर परमाणु बम का भी कोई असर नहीं होगा। यह घर परमाणु बम विस्फोट से भी सुरक्षित रहेगा।

chaltapurza.com

पोलैंड के एक शख़्स ने बनवाया है यह ख़ास घर

यह बेहद सुरक्षित घर पोलैंड में बनाया गया है। दरअसल, पोलैंड की राजधानी वारसॉ में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक ऐसा घर बनवाने के बारे में सोचा, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद ही सुरक्षित हो। ख़ास घर बनवाने के लिए उस शख़्स ने पोलैंड की एक जानी-मानी आर्किटेक्चर फर्म केडब्ल्यूके प्रोम्स से संपर्क किया। उन्होंने कंपनी को साफ बताया कि उन्हें अधिकतम सुरक्षा वाला घर चाहिए। फिर दोनों ओर से एक कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किया गया और इसके बाद कंपनी ने जो घर बनाकर दिया, वह वाकई सभी को हैरान करने वाला था।

chaltapurza.com
घर बनाने वाली कंपनी ने चुनौती के रूप में लिया यह कॉन्ट्रेक्ट

दुनिया का सबसे सुरक्षित घर बनाने वाली केडब्ल्यूके प्रोम्स हाउसिंग कंपनी ने इस घर को बनाना अपने लिए एक चुनौती के रूप में लिया। कंपनी ने अपने क्लाइंट को उससे भी बेहतर सुरक्षा वाला घर बना कर दिया, जो वह चाहता था। मीडिया ख़बरों के मुताबिक़, इस घर को दुनिया के सबसे सुरक्षित घर का ख़िताब मिला है। इस घर की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि एक बटन दबाते ही यह घर ऊपर-नीचे, आगे-पीछे हर तरफ से कंक्रीट की दीवारों से बंद हो जाता है। फिर यह किसी बंद किले की तरह दिखाई देता है।

Read: अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के बाद जो बात बोली.. आपके दिल को छू जाएगी!

इस घर के बारे में एक और सबसे ख़ास बात है कि जब यह एक बार बंद हो जाए तो लाख कोशिशों के बाद भी कोई घर में प्रवेश नहीं कर सकता है। घर में प्रवेश के लिए सिर्फ दूसरी मंजिल पर बने पुल का इस्तेमाल किया जा सकता है। उसमें भी मकान मालिक की चाहत होगी। इस घर को बनाने वाली कंपनी केडब्ल्यूके प्रोम्स के अनुसार, मजबूत और सुरक्षित घर के भीतर का नज़ारा भी बेहद ही खूबसूरत है। घर के बाहर एक स्विमिंग पूल डिजाइन किया गया है, जो दिखने में लग्जीरियस लगता है। हालांकि यह स्विमिंग पूल सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा नहीं है।

COMMENT