सरकार ने रॉ सेक्रेटरी सामंत गोयल और आईबी चीफ अरविंद कुमार का कार्यकाल एक-एक साल बढ़ाया

Views : 3105  |  3 minutes read
RAW-IB-Officer-Tenure-Extended

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के नए प्रमुख की नियुक्ति के बाद सरकार ने दो मुख्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की सेवा समाप्ति से पहले विस्तार किया है। जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने रॉ सेक्रेटरी सामंत गोयल और आईबी चीफ अरविंद कुमार को एक-एक साल का सेवा विस्तार दिया है। इन दोनों प्रमुख अधिकारियों का अगले माह रिटायरमेंट होना था। सबसे खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब देश की दो मुख्य खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों का एक साल का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इससे पहले पिछली बार आईबी प्रमुख राजीव जैन का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाया गया था। उन्हीं के साथ रॉ प्रमुख अनिल धस्माना को भी छह माह का सेवा विस्तार दिया गया था।

दोनों अधिकारियों की एक ही दिन हुई थी नियुक्ति

रॉ सेक्रेटरी सामंत गोयल को 26 जून, 2019 को नियुक्त किया गया था। वहीं, आईबी प्रमुख अरविंद कुमार को भी 26 जून 2019 को ही नियुक्त किया गया था। दोनों का रिटायरमेंट इस साल जून में ही था। एक दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों भारतीय पुलिस सेवा अफसर एक ही बैच से आते हैं। सामंत कुमार गोयल 1984 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस हैं। साथ ही अरविंद कुमार भी 1984 बैच के ही असम-मेघालय कैडर के ​इंडियन पुलिस सर्विस अधिकारी हैं।

अगले दो-तीन माह में कई एजेंसियों एवं बलों के प्रमुख होंगे रिटायर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगले दो-तीन माह के दौरान कई एजेंसियों एवं अर्धसैनिक बलों के प्रमुख रिटायर होने वाले हैं। आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल 31 अगस्त को सेवानिवृत होंगे। सीआईएसएफ के स्पेशल डीजी ‘मुख्यालय’ सुधीर सक्सेना, जिन्हें अस्थायी तौर पर डीजी का कार्यभार सौंपा गया है, अगर वे इसी पद पर स्थायी नियुक्ति पा जाते हैं तो एसपीजी को नया बॉस मिलेगा।

Read More: सीबीआई के चीफ नियुक्त किए गए सुबोध कुमार जायसवाल, दो साल रहेंगे पद पर

COMMENT