तान्या शेरगिल बनी पहली महिला ऑफिसर जिसने किया सेना दिवस परेड का नेतृत्व, सैन्य बैकग्राउंड से है तान्या

Views : 5111  |  2 Minute read
tanya shergill

भारतीय सेना दिवस के अवसर पर दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड मैदान पर आयोजित परेड की कमान तान्या शेरगिल ने संभाली। वह सेना के कार्प्‍स ऑफ सिग्‍नल्‍स की कैप्‍टन हैं और 26 जनवरी को राजपथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भी सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। तान्या पहली महिला कैप्टन हैं जिन्होंने सेना दिवस परेड का नेतृत्व किया है। बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस पर हमारे मुख्‍य अतिथि ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोल्‍सोनारो हैं।

तान्या शेरगिल पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं। वह सैन्य बैकग्राउंड से है। उसके परिवार की ओर से वह चौथी पीढ़ी की सदस्य है, जो सेना में भर्ती हुई हैं। शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। उनके पिता तोपखाने (आर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्मर्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के रूप में सेवा दे चुके हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशंस में बीटेक किया है।

चेन्‍नई स्‍थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकेडमी से मार्च 2017 में तान्‍या शेरगिल को सेना में शामिल किया गया। वह इस बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में पुरुषों की सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। उनसे पहले पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस पर पुरुषों के टुकड़ी का नेतृत्व कर चुकी हैं।

COMMENT