हॉलिडे मूड में इनाया-तैमूर, क्यूट पिक्चर्स हुई वायरल

Views : 4911  |  0 minutes read

बॉलीवुड के स्टार किड्ज में सबसे ज्यादा पॉपुलर है तैमूर अली खान। तैमूर यूं तो जब से पैदा हुआ है तभी से ट्रेंड कर रहा है। इस क्यूट स्टार किड पर पूरा हिंदुस्तान फिदा है। आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वॉयरल होती रहती हैं। तैमूर की अपनी बुआ सोहा अली खान की बेटी इनाया से बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। होने को तो यो दोनो कजिन भाई-बहन है मगर दोनों की शक्ल काफी हद तक मिलती है। इन दिनों ये दोनों भाई-बहन अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में हॉलिडे एंजॉय कर रहे हैं।

काफी दिनों से करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, बबीता कपूर, रणधीर कपूर लंदन में ही है। करीना यहां पर अपनी आने वाली फिल्म इंग्लिश मीडियम की शूटिंग कर रही हैं। करीना का गर्ल गैंग भी लंदन में ही है। अब कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने भी इस हॉलिडे को ज्वाइन कर लिया है।

इस दौरान क्यूट तैमूर और इनाया पूरी तरह मस्ती के मूड में है। कुणाल खेमू ने दोनों की कुछ प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इन ​दोनों की खेलते हुए कई तस्वीरें वॉयरल हो गई है। तैमूर अली खान के फैन्स भी इन तस्वीरों को इंस्टा अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।

देखिए इनाया और तैमूर की क्यूट तस्वीरें…

COMMENT