क्रिसमस के मौके पर विवाह बंधन में बंधे सुहैल और लक्ष्मी

Views : 3344  |  0 minutes read

एडवर्टाइजिंग व्यवसायी और फिल्म अभिनेता 55 वर्षीय सुहैल सेठ ने बेहद निजी आयोजन में 37 वर्षीय मॉडल लक्ष्मी मेनन से शादी कर ली। नवविवाहित जोड़े ने बेहद करीबी लोगों को भेजे कार्ड में एक विशेष घोषणा का जिक्र किया था। लंबे समय से एक दूसरे के साथ रहे सुहैल और लक्ष्मी क्रिसमस के अवसर पर शादी के बंधन में बंध गए। की खबर इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला 18 साल का है।

सुहैल सेठ 55 के हैं जबकि लक्ष्मी मेनन 37 साल की। यह वही सुहैल सेठ है जिन पर कुछ दिन पहले 5 महिलाओं ने #MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इन महिलाओं में मॉडल डियान्ड्रा, लेखिका इरा त्रिवेदी, पत्रकार मंदाकिनी गहलोत और लेखिका इशिता यादव का नाम शामिल है। इन आरोपों के बाद सुहेल को टाटा ग्रुप ने कंसल्टेंट के पद से हटा दिया था।

बता दें कि हाल ही में ‘मीटू’ मामले में सुहैल पर भी कई आरोप लगे थे, जिसके बाद वे विवादों में आए थे। सुहैल गोल्फ कोर्स रोड स्थित मग्नोलियाज सोसायटी में रहते हैं और समारोह सोयायटी में ही संपन्न हुआ।

इसमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से लेकर प्रफुल्ल पटेल, अमर सिंह और मुजफ्फर अली समेत 25 मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था। आयोजन को बेहद निजी रखा गया था।
सुहेल सेठ और लक्ष्मी मेनन के संबंधों की बात करें तो वह एक साल से लिव इन रिलेशन में थे। दोनों ने इसी साल अक्टूबर में सगाई की। सगाई के तुरंत बाद ये छुट्टी पर घूमने चले गए थे, अब अचानक ही शादी करके सबको चौंका दिया है।
सुहैल इससे पहले संध्या से 1989 में शादी कर चुके हैं। दोनों में रिश्ता सिर्फ 4 साल ही चल पाया। इसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वहीं लक्ष्मी मेनन की बात करें तो वह Pirelli कैलेंडर में शामिल होने वाली पहली भारतीय मॉडल थीं। वर्ष 2011 में मेनन को कैलेंडर में जगह मिली थी। लक्ष्मी के पार्टनर प्रबुद्धा दासगुप्ता का निधन हो चुका है। प्रबुद्धा पेशे से फोटोग्राफर थे।

COMMENT