प्रॉब्लम के क्वेश्चन बनाइए, अपने आप मिल जाएगा सॉल्युशन

Views : 3175  |  0 minutes read

ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसकी लाइफ में प्रॉब्लम ना हो। हर शख्स अपने जीवन में किसी ना किसी स्तर पर अलग-अलग समस्याओं का सामना करता है। कुछ लोग इन परेशानियों से टूटकर हार मान लेते हैं तो कुछ परेशानियों का सामना कर आगे निकल जाते हैं। क्या कभी आपने सोचा वे ऐसा क्या करते हैं कि उनके आगे समस्याएं घुटने टेक देती हैं? या वे ऐसा क्या करते हैं कि समस्याएं पल भर में दूर हो जाती हैं। दरअसल वे ऐसा कोई चमत्कार नहीं करते। बस, वे समस्या को अलग तरह से सुलझाने की कोशिश करते हैं।

अक्सर जब किसी भी तरह की प्रॉब्लम हमारे सामने आती है तो हम तनाव और चिंता में डूब जाते हैं। हमें परेशानी इतनी बड़ी लगने लगती है कि हम उसके आगे कुछ सोच ही नहीं पाते। जबकि प्रॉब्लम कोई भी हो उसका सॉल्युशन जरूर होता है।

अगर प्रॉब्लम को क्वेश्चन की तरह देखेंगे तो आपको अपने आप उसे हल करने का रास्ता मिल जाएगा। मसलन जब भी आपके सामने परेशानी आए उसे सवाल के तौर पर लें। जैसे वह समस्या क्यों आई? कैसे आई? उसके क्या परिणाम हो सकते हैं? समस्या का जिम्मेदार कौन है? आदि। जब आप इन सवालों का ईमानदारी से जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे, तो अपने आप ही आपकी तनाव भरी गुत्थी सुलझती चली जाएगी।

हर समस्या को सुलझाने का यह सीधा और सबसे आसान तरीका है। पहले समस्या से जुड़े ​सवाल बनाइए और फिर उनका जवाब ढूंढिए। जब आप जिंदगी की समस्याओं वाला क्वेश्चन पेपर सॉल्व कर लेंगे तो आप भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे,​ जिनके लिए समस्याएं सिर्फ जीवन का हिस्सा हैं।

COMMENT