सिंगर मीका सिंह दुबई में गिरफ्तार, हो सकती है जेल

Views : 3721  |  0 minutes read
Mika-Singh

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह और विवादों को काफी पुराना नाता है। अब एक बार फिर से वो नई मुसीबत में फंस गए हैं, वो भी इंडिया में नहीं दुबई में। मीका को अबु धाबी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार ब्राजील की रहने वाली 17 साल की एक लड़की ने मुरक्काबात पुलिस स्टेशन में सिंगर मीका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद शुक्रवार सुबह 3 बजे मीका को गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें अबु धाबी जेल ले जाने की बात सामने आ रही है।

वैसे ऐसा पहले बार नहीं है जब मीका सिंह का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। 2015 में उन पर दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। वहीं उससे पहले साल 2006 में राखी सावंत ने भी उन पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि अभी दो दिन पहले ही मीका एक इवेंट के लिए दुबई पहुंचे थे। उन्होनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था ‘हे दुबई मैं आपके शहर में हूं और यह पहली बार है जब मैं यहां मोस्ट पॉपुलर अवार्ड ‘द मसाला अवार्ड फंक्शन’ को अटेंड करने आया हूं।’

COMMENT