आज इन 6 दिग्गजों की मौजूदगी दर्ज करेगी पिंकसिटी, सिद्धु और योगी रहेंगे खास

Views : 3366  |  0 minutes read

राजस्थान में चुनावी हवा को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के 6 बड़े नेता राजधानी जयपुर में होंगे। दोनों दलों के स्टार प्रचारक आज अलग अलग जगहों पर अपनी पार्टी का प्रचार करते दिखाई देंगे। जानकारी के अनुसार आज सबसे पहले सुबह 11:30 बजे पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी.चिदंबरम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से एक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दोपहर करीब 12 बजे जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में भाजपा के कार्यक्रम में भाग लेंगी। शाम को 5 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  आगरा रोड स्थित जामडोली में सभा को संबोधित करेंगे वहीं दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी सिविल लाइंस में शाम 5 बजे प्रत्याशी डॉ.अरुण चतुर्वेदी के लिए प्रचार करेंगे और शाम को 6:30 बजे विद्याधर नगर में सभा को संबोधित करेंगे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धु रात को 8 बजे मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे जो कि आकर्षण का केंद्र रहने वाला है। रात 9:30 बजे भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें केजे अल्फांस शिरकत करेंगे।

COMMENT