रविवार से होगी शारदीय नवरात्रि की घट स्थापना, जानिए नवरात्रि से जुड़े दिलचस्प किस्से

Views : 6120  |  0 minutes read

शारदीय नवरात्रि रविवार, 29 सितंबर से आरंभ होने जा रहे है। शारदीय नवरात्रि हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। नौ दिन तक चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अब की बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आएंगी। जो उन्नत कृषि और अच्छी बारीश का प्रतीक है।

महत्वपूर्ण माना जाता है माता का आगमन और विदाई

देवीभाग्वत पुराण में मां दुर्गा की सवारी का उल्लेख किया गया है। पुराण के मुताबिक माता का वाहन दिन के मुताबिक तय होता है। यदि शनिवार और मंगलवार से नवरात्रि की शुरुआत होती है तो माता का आगमन घोड़े पर होता है। नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू होते हैं तो माता का आगमन हाथी पर होता है। गुरुवार और शुक्रवार को होने पर माता डोली में आती है और बुधवार से शुरु होने पर माता का आगमन नाव में होता है। इस बार माता की विदाई मंगलवार के दिन होगी। मंगलवार और शनिवार के दिन विदाई होने पर माता बिना वाहन के विदा लेती हैं। जिसे शुभ नहीं माना जाता है।

पूजा में ‘जौ’ ही क्यों बोई जाती है

नवरात्रि में नौ दिन तक माता रानी की पूजा की जाती है। पूजा में कलश स्थापना के साथ जौ बोए जाते हैं। मान्यता है कि जौ बोने से पता चलता है कि आपका आने वाला समय कैसा होगा। पूजा में जौ का ही इस्तेमाल करने के पीछे एक बड़ा कारण है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक सृष्टि की शुरूआत में सबसे पहली फसल जौ उगाई गई थी। इसलिए इसे पवित्र मानते हुए जौ उगाई जाती है। इसके अलावा यह माना जाता है कि अन्न ब्रह्मा का एक स्वरुप भी है। नवरात्रि में जौ का तेजी से बढ़ना और घनी होना शुभ माना जाता है।

मां के किस रूप की किस दिन होगी पूजा देखें

29 सितंबर 2019 – नवरात्रि का आरंभ माता शैलपुत्री की अराधना के साथ

30 सितंबर 2019 – दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी माता

1 अक्टूबर 2019 – तीसरे दिन चंद्रघंटा माता

2 अक्टूबर 2019 – चौथे दिन कुष्मांडा माता

3 अक्टूबर 2019 – पांचवे दिन स्कंदमाता माता

4 अक्टूबर 2019 – छठे दिन कात्यायनी माता

5 अक्टूबर 2019 – सातवें दिन कालरात्रि पूजा

6 अक्टूबर 2019 – आठवें दिन महागौरी, दुर्गा अष्टमी

7 अक्टूबर 2019 – नौवें दिन नवरात्रि पारण

8 अक्टूबर 2019- विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन

COMMENT