हर घंटे 21 हज़ार रूपये खर्च कर रही है ये एक्ट्रेस, जानिए क्या है वजह

Views : 5986  |  0 minutes read
selena_gomez

पूरी दुनिया में मशहूर हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज के लाखों दीवाने हैं। जो लोग उन्हें फॉलो करते हैं, वो ये बात भी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि सेलेना अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा काफी केयरफुल रहती हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखना उनके लिए सबसे उपर आता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सेलेना अपने वर्कआउट पर लगभग 300 डॉलर प्रति घंटे यानी करीब 21000 रूपये खर्च करती हैं।

दरअसल एक वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ ने अपने किसी सूत्र के हवाले से लिखा कि सेलेना को पिछले साल अपने स्वास्थ्य के साथ काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। वो किडनी प्रत्यारोपण और ल्यूपस जैसी समस्या के चलते कुछ समय तक अस्पताल में भर्ती थी। उस दौरान वो काफी चिंता और अवसाद के दौर से गुजरीं। हालांकि 26 वर्षीय सिंगर पिछले महीने अपने घर वापस आ गईं थीं।

selena-gomez

खबरों की मानें तो सेलेना अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। मगर अब वो अपने सेहत पर और भी ज्यादा ध्यान देने लगी हैं। सुनने में आ रहा है कि लॉस एंजिल्स में उन्होंने अपने वर्क आउट पर 300 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से खर्च किया। हालांकि, नए ग्राहकों के लिए पर्सनल सेशन 125 डॉलर प्रति घंटे पर उपलब्ध हैं। इससे ये साफ जाहिर है कि सेलेना अब अपने स्वास्थ्य के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहतीं।

बता दें कि सेलेना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अपने पहले बॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर से ब्रेकअप के बाद खबरें आईं थीं कि सेलेना, डीजे जेड को डेट कर रही थीं। इससे पहले साल 2008 में सेलेना गोमेज, प्रियंका चोपड़ा के पति औ सिंगर निक जोनस के साथ भी रिलेशन में रह चुकी हैं। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और कुछ ही महीनों के बाद दोनों अलग हो गए।

COMMENT