मंगल ग्रह पर मिली ‘डेड बॉडी’ की तस्वीरों से वैज्ञानिकों का दावा, मंगल ग्रह पर जीवन मौजूद

Views : 5698  |  0 minutes read

मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में धरती के वैज्ञानिक अपना पूरा फोकस इस ग्रह है। अब तक कई मिशन मंगल पर भेजे जा चुके हैं। इस कड़ी में अमेरिका के वैज्ञानिकों को इस ग्रह पर एक मृत जीव के शव की तस्वीर मिली है। इस शव का सिर, पैर और शरीर सब मौजूद है। नासा के वैज्ञानिकों सहित दुनिया के ओर भी वैज्ञानिक इस शव की तस्वीरों को अध्ययन कर रहे हैं। इस ‘डेड बॉडी’ की तस्वीर के अध्ययन के बाद मंगल पर जीवन को लेकर वैज्ञानिकों का विश्वास और अधिक मजबूत हो गया। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई हैं कि यह शव किस जीव का है।

अमेरिका की ओहायो यूनिवर्सिटी के कीट वैज्ञानिक और नासा से जुड़े डॉ विलियम रोमोसर कई वर्षों से मंगल ग्रह की विभिन्न मिशनों से मिली तस्वीरों का अध्ययन कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई बार कीटों जैसे आकृति के उदाहरण मिले हैं। डॉ रोमोसर के अनुसार मंगल से मिली तस्वीरों से मालूम चलता है कि वहां पर ऐसी कई आकृतियों देखने को मिली हैं जो मक्खियों व रेंगने वाले जीवों की आकृतियों से काफी समानता रखती है। उन्होंने अपने इस अध्ययन के बारे में इंटरनेशनल एंटोमोलॉजी कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

मार्स पर भेजे रोवर से प्राप्त होती हैं तस्वीरें

उन्होंने अपने अध्ययनों से दावा किया है कि इस ग्रह पर जीवाश्मों की मौजूदगी जीवन के सबूत हैं। मंगल ग्रह पर मिले इन शवों की तस्वीरें कई तरह के जीवित कीड़ों की हो सकती है। इनमें से कुछ कीट—पतंग के पंख भी हैं और ये फड़फड़ाते हैं।

डॉ. रोमोसर ने यह दावा मंगल ग्रह की ऑनलाइन तस्वीरों के अध्ययन के बाद कही है। उन्हें यह तस्वीरें मार्स रोवर से मिली हैं। रोवर द्वारा हमेशा नई—नई तस्वीरें भेजी जाती है। इनमें कई बार पैरों वाली आकृतियां भी मिली हैं। इन तस्वीरों में सरीसृप वर्ग के जीवों के स्वरूप भी मिले जिससे इतना तो तय माना जा रहा है कि मंगल ग्रह पर जीवित कीट-पतंग हैं।

उन्होंने बताया कि मंगल पर भेजे गए रोवर से ली गई कुछ तस्वरों में मकड़ी, कॉकरोच जैसे कई आर्थोपोड जीवों के होने के प्रमाण भी मिले हैं। इन आकृतियों का स्वरूप भविष्य में मिलने वाली गहन जानकारी के आधार पर बदल भी सकता है।

COMMENT