भारत की अंजलि और पाकिस्तान की सुदांस को हुआ प्यार, फिर चर्चा में समलैंगिक रिश्ता

Views : 3479  |  0 minutes read

पिछले दिनों अमित और आदित्य की शादी सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट थी। समलैंगिक रिश्ते को सबके सामने कबूल कर शादी करने वाले इन ​दोनों लड़कों ने लोगों की तारीफें बटोरी थीं। अब इसी कड़ी में एक और समलैंगिक रिश्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है। इस बार दो लड़कियां अपने प्यार भरे रिश्ते को लेकर टॉकिंग पॉइंट बन गई हैं। खास बात यह है कि इन दोनों लड़कियों ने सरहदों को भी पीछे छोड़ दिया है। हम बात कर रहे हैं भारत की रहने वाली अं​जलि और पाकिस्तान की रहने वाली सुदांस की। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करती हैं और दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही है।


दोनों ने हाल ही एक फोटोशूट करवाया। इसमें अं​जलि और सुंदास एक ट्रासपरेंट छाते के नीचे साथ खड़ी हैं। बारिश की बूंदों के बीच हुआ यह फोटोशूट उनके प्यार की गहराई को कलात्मकता के साथ दिखा रहा है। यही कारण है कि यह फोटो खासतौर पर लोगों को पसंद आ रहा है। इस फोटो के साथ फोटोग्राफर ने कैप्शन दिया है, ‘अ न्यूयॉर्क लव स्टोरी’।

आइए आपको इन दोनों की कुछ फोटोज दिखाते हैं…

COMMENT