स्मैक पकड़े जाने पर राजस्थान पुलिस ने ट्वीट कर पूछा, “जिसका है हमसे मिले, फ्री में रहना-खाना देंगे”

Views : 5235  |  0 minutes read

सोशल मीडिया के असर से आज कोई अछूता नहीं है। नेता हों या बड़े-छोटे अधिकारी सब जगने से लेकर सोने तक की अपडेट सोशल मीडिया पर देते हैं। अब इससे देश की पुलिस भी फिर कैसे अछूती रहती।

आपने देखा होगा कि पिछले कुछ समय से देश के कई राज्यों की पुलिस ट्विटर और फेसबुक पर एक्टिव रहती है। वे अपनी हर छोटी-बड़ी कार्रवाई की जानकारी लोगों के साथ शेयर करते हैं।

इसके साथ कभी-कभार कोई मैसेज देने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर मजाकिया लहजे में भी पोस्ट करती है। हम जानते ही हैं कि मुंबई पुलिस अपने ह्यूमर अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहती है, उसी तर्ज पर अब राजस्थान पुलिस ने भी कुछ ऐसा ही तरीका अपनाया है।

हाल में राजस्थान नार्कोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी मात्रा में एक स्मैक की खेप पकड़ी जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।

ट्वीट किया कि “क्या किसी का स्मैक खो गया है? अगर हां, तो वह हमारे पास है। अगर आप उसे वापस चाहते हैं तो हमसे जल्द से जल्द संपर्क करें। वरना वह हमेशा के लिए खो जाएगा। हम अपने खर्चे पर मुफ्त के रहने और खाने का वादा करते हैं। इसलिए जल्दी करें।” इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग राजस्थान पुलिस के इस ट्वीट को दबाकर शेयर कर रहे हैं।

इस अंदाज के लिए फेमस है मुंबई पुलिस

ट्वीट्स में ट्रेंड्स और ह्यूमर के इस्तेमाल के लिए मुंबई पुलिस तो पहले से ही फेमस है। कुछ समय पहले मुंबई पुलिस ने भी गांजा पकड़े जाने पर ऐसा ही ट्वीट किया था। इसके अलावा असम पुलिस भी सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज काम में लेती है।

COMMENT