राहुल गांधी: मनमोहन सरकार में भी हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक, हमने बीजेपी की तरह इसका फायदा नहीं उठाया

Views : 2896  |  0 minutes read
rahul gandhi

राजस्थान विधानसभा चुनाव 7 दिसंबर को होने हैं। सभी पार्टियां सत्ता पर आने के लिए जोर लगा रही हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष उदयपुर के दौरे पर थे। जहां उन्होंने बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर हमला किया है।

उदयपुर में वे कारोबारियों और अन्य लोगों से बातचीत कर रहे थे। अपने भाषण में उन्होंने वसुंधरा और मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। महंगाई, नोटबंदी, जीएसटी के ऊपर राहुल गांधी ने मोदी सरकार का विरोध किया। सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल गांधी का वहां कहना था कि मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती है।

राहुल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्या आपको पता है कि मनमोहन सिंह ने तीन सर्जिकल स्ट्राइक करवाए थे। जब आर्मी मनमोहन सिंह के पास गई और कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ बदले की कार्रवाई करनी है और इसे सिक्रेट रखना है। राहुल ने कहा कि मनमोहन सिंह ने आर्मी की बात मानी और सर्जिकल स्ट्राइक हुआ। था।

राहुल गांधी ने कहा कि आर्मी मनमोहन सिंह के पास आई लेकिन मोदी जी खुद आर्मी के पास गए और सर्जिकल स्ट्राइक को रचा और इसे एक राजनैतिक मुद्दा बना दिया। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आर्मी को यह पसंद आता कि हम इसे करते और किसी को पता नहीं चलता कि हमने किया है। लेकिन मोदी जी यह नहीं करना चाहते थे। वह उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रहे थे और हार रहे थे। इसलिए उन्होंने मिलिट्री की संपत्ति को राजनीति की संपत्ति में बदल दिया और चुनावों में इसका फायदा लिया। कांग्रेस ने इसे गुप्त ही रखा।

COMMENT