राज ठाकरे ने कहा, “पप्पू” अब परम पूज्य बन चुका है!

Views : 4677  |  0 minutes read
Raj Thackeray

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुख्य राज ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिन्हें उनके विरोधियों द्वारा “पप्पू” कहा जाता था अब “परम पूज्य” (सबसे सम्मानित) बन गए हैं। ठाकरे राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का जिक्र कर रहे थे। एक साल पहले ही राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य भार संभाला था।

राज ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी कर्नाटक में अकेले थे कर्नाटक में भी, गुजरात में भी और अब भी। अब पप्पू परम पूज्य बन गए हैं। क्या उनके नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया जाएगा, आप इसे देख पा रहे हैं।

Rahul-gandhi
Rahul-gandhi

मनसे अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बारे में भी कहा। राज ठाकरे ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के व्यवहार के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।

आगे भाजपा ने कहा कि यह होने वाला ही था। जिस तरह से अमित शाह और मोदी जी का व्यहार पिछले चार सालों में रहा है। अब भारत के लोगों के लिए यह सब स्पष्ट है वे सभी मोर्चों में असफल रहे और उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है इसलिए वे राम मंदिर कार्ड खेल रहे हैं लेकिन लोग काफी स्मार्ट हैं।

 

COMMENT