सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी

Views : 2665  |  3 minutes read
CERAWeek-Award-PM-Modi

दुनिया के प्रसिद्ध नेताओं में से एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए कई देश व संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं। अब पीएम मोदी को शुक्रवार को कैंब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) के वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से नवाज़ा गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सम्मान स्वीकार किया और इसे देश की जनता को समर्पित कर दिया।

भूमि की महान परम्परा को समर्पित करता हूं अवॉर्ड: मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं बहुत विनम्रता के साथ सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार को स्वीकार करता हूं। मैं इस पुरस्कार को अपने महान देश की जनता को समर्पित करता हूं। मैं यह पुरस्कार अपनी भूमि की महान परम्परा को समर्पित करता हूं जिसने पर्यावरण को हमेशा राह दिखाई है।’ आपको जानकारी के लिए बता दें कि सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

डॉक्टर डेनिएल येरगिन ने की थी सेरावीक की स्थापना

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर डेनिएल येरगिन ने वर्ष 1983 में सेरावीक की स्थापना की थी। इसकी स्थापना के बाद से प्रत्येक साल मार्च महीने में ह्यूस्टन में सेरावीक का आयोजन होता है। इसकी गिनती विश्व के अग्रणी ऊर्जा मंचों में होती है। साल 2021 में कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन डिजिटल तरीके से एक से 5 मार्च तक हो रहा है।

Read More: फिलीपींस ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल समेत अन्य रक्षा उपकरणों के लिए किया करार

COMMENT