जानिए एक दिन में कितनी फीस लेते हैं टीवी के ये लीड एक्टर्स

Views : 4841  |  0 minutes read

बॉलीवुड के मशहूर सैलेब्रिटीज़ अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रूपये लेते हैं, ये तो हम सभी जानते ही हैं। लेकिन आपको बता दें कि टीवी के पॉपुलर सितारे भी किसी से कम नहीं हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं टीवी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पेड एक्टर्स के बारे में, जिसकी एक दिन की फीस सुनकर आप सभी चौंक जाएंगे :

राम कपूर :

ram kapoor
ram kapoor

ज़ी टीवी के शो ‘कसम से’ मशहूर हुए राम कपूर आज टीवी के साथ—साथ फिल्मी दुनिया के लिए भी जाना माना नाम हैं। राम कपूर लगभग 1.25—1.5 लाख तक हर दिन की फीस लेते हैं।

रॉनित रॉय :

ronit roy
ronit roy

एक्टर रॉनित रॉय स्टार प्लस के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में मिस्टर बजाज के किरदार में नज़र आए थे। जिसके बाद से ही वो अपनी एक्टिंग के लिए काफी मशहूर हो गए थे। वहीं अब तो वो बॉलीवुड फिल्मों में भी काफी दमदार किरदार निभाते नज़र आते हैं। रॉनित एक दिन के लिए 1.25—1.5 लाख तक फीस लेते हैं।

साक्षी तंवर :

sakshi tanwar
sakshi tanwar

एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘कहानी घर—घर की’ से आइडियल बहू के रूप में मशहूर हुईं एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी आज इंडस्ट्री में काफी जाना माना नाम हैं। उन्हें एक दिन के लिए करीब 1—1.25 लाख रूपये तक फीस मिलती है।

करण पटेल :

karan patel
karan patel

स्टार प्लस के शो ‘ये हैं मोहब्बते से’ सुर्खियां बटोर रहे करण पटेल भी टीवी के सबसे ज्यादा पेड एक्टर्स में जाने जाते हैं। उन्हें एक दिन के 1.10 लाख रूपये फीस मिलती है।

दिव्यंका त्रिपाठी :

divyanka tripathi
divyanka tripathi

वहीं ये हैं मोहब्बते में करण के अपोजिट नज़र आ रहीं एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी भी टीवी की मोस्ट पॉपुलर सैलिब्रिटी बन चुकी हैं। वो भी अपने हर की शूटिंग के 90 हज़ार से 1 लाख रूपये तक की फीस लेती है।

शिवाजी साटम :

shivaji satam
shivaji satam

टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे लम्बे चलने वाले शोज़ में से एक है सोनी टीवी का पॉपुलर शो सीआईडी। ये शो लगभग 21 सालों से लगातार टीवी पर आ रहा है, वहीं इसके सभी एकटर्स भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इसी शो में एसीपी प्रद्यूमन का किरदार निभा रहे मशहूर एक्टर शिवाजी साटम एक दिन के 1 लाख रूपये फीस लेते हैं।

COMMENT