बीयर्ड बॉयज का जलवा, महिलाएं करती हैं सबसे ज्यादा पसंद

Views : 4582  |  0 minutes read

अगर आप दाढ़ी रखते हैं तो हम जो बताने जा रहे हैं वो पढ़ने के बाद आपका खून 2 से 3 यूनिट बढ़ सकता है। जी हां, हाल ही हुई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि जो पुरुष दाढ़ी रखते हैं वो महिलाओं की पहली पसंद में शुमार होते हैं। ‘जर्नल ऑफ एवॉल्यूशनरी बायोलॉजी’ की स्टडी में 8500 से अधिक महिलाओं पर किया गया था।

सर्वे के दौरान महिलाओं को कुछ पुरुषों की फोटो दिखाई गई और अपनी पसंद बताने के लिए कहा गया। कुछ पुरूषों की शेविंग के 5 दिन बाद की तो कुछ की 10 दिन बाद की फोटो उनमें शामिल थी।

स्टडी के बाद जब नतीजे आए तो हर कोई हैरान था क्योंकि लगभग सभी महिलाओं ने अपनी पहली पसंद दाढ़ी वाले पुरुषों को ही बताया। अधिकांश महिलाओं ने शेविंग के 10 दिन बाद वाले पुरूषों की फोटो को काफी पसंद किया।

दाढ़ी से झलकता है पौरूषत्व-

वैज्ञानिकों का मानना है कि महिलाओं की पहली पसंद दाढ़ी वाले पुरूष होने के पीछे उनका पौरुषत्व एक बड़ा कारण है। अक्सर परिपरक्व पुरूषों की ओर महिलाएं जल्दी आकर्षित हो जाती है। दाढ़ी को भी परिपक्वता से जोड़कर ही देखा जाता है।

इसके अलावा दाढ़ी वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करने का एक कारण यह भी है कि महिलाएं उनको ज्यादा विश्वसनीय भी मानती है।

इसको पढ़ने के बाद आप भी शायद क्लीन शेव का खयाल दिमाग से निकाल देंगे…।

COMMENT