Oscars 2020 pictures: Natalie से Scarlett तक ग्लैमर अंदाज में नजर आईं ये सेलेब्स…

Views : 4817  |  5 min read

92 वें एकेडमी अवार्ड्स का समापन हो चुका है। रविवार को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमाई सम्मान का आयोजन लॉस एंजेलिस में हुआ। ऑस्कर के रेड कारपेट पर कई नामी हस्तियां उतरी। जिन्होंने अपने लुक्स, स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया। आप भी देखें रेड कापरेट लुक्स।

ऑस्कर विजेता नताली पोर्टमैन ने ब्लैक एंड गोल्ड कलर का बेहद खूबसूरत गाउन पहना हुआ था। जिन महिला निर्देशकों को इस साल ऑस्कर नॉमिनेशन में जगह नहीं मिली उनके नाम नताली ने अपने आउटफिट्स पर लिखाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया।

स्कारलेट जोहानसन रेड कार्पेट पर खूबसूरत लग रही थी, एक सिल्वर बैकलेस ड्रेस में नजर आई जिसमें उनका रोज टैटू नजर आ रहा था।

लिटिल वीमेन स्टार फ्लोरेंस पुघ ने रेड कार्पेट पर लेयर वाली गाउन में उतरी।

लौरा डर्न ने एक ब्लैक एंड पिंक कलर का गाउन पहना हुआ था। बता दें कि लौरा को मैरिज स्टोरी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ऑस्कर विजेता रेनी ज़ेल्वेगर ने अपने दिलकश अंदाज से सभी का दिल जीत लिया।

इस खास मौके पर मार्गो रॉबी स्लिक एंड सिंपल ब्लैक गाउन में नजर आई। अभिनेत्री को बॉम्बशेल में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया था।

सिगॉर्नी वीवर ने प्लेट्स वा ड्रैप्ड एमरैल्ड गाउन पहना था।

COMMENT