अब सुषमा स्वराज को मार्गदर्शक मंडल में जाकर रिटायरमेंट पर कोचिंग देनी चाहिए

Views : 4264  |  0 minutes read

विज्ञान के दौर में जहां इंसान की 60-70 साल उम्र को भी कम माना जाता है वहीं राजनीति में ऐसा नहीं होता है। यहां आप 80 या 90 के बाद भी पारी खेलना जारी रख सकते हैं। लेकिन भारत की विदेश मंत्री इस मामले में कुछ और मानना है। उनका मानना है कि 60 से 70 के बीच संन्यास लेना मुनासिब है। इसलिए सुषमा स्वराज ने अगला लोकसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर दिया। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया।

जिस पार्टी में अभी 90 साल तक के खिलाड़ी फिर से एक राजनीतिक पारी खेलने के लिए उतावले बैठे हैं, जिस पार्टी में रिटायरमेंट शब्द को बोलने पर मनाही है, जिस पार्टी में राजनीतिक जीवन से संन्यास लिया नहीं दिलवाया (लाल कृष्ण आडवाणी हैं जीते-जागते उदाहरण) जाता है ऐसे में सुषमा स्वराज का यह फैसला वाकई में थोड़ा अप्रत्याशित सा लगता है।

खैर, अब औपचारिक ऐलान तो हो ही गया, आगे का फैसला पार्टी ही करेगी लेकिन स्वराज के इस फैसले के बाद पार्टी में एक नए दौर की शुरूआत होने की संभावनाएं अब पैदा होने लगी है।

80-90 साल तक के राजनीतिक खिलाड़ियों वाली पार्टी-

भाजपा में लंबे समय से एक शब्द सुनने को मिलता है और वो है “मागदर्शक मंडल”, इस ग्रुप में वो नेता डाले जाते हैं जो उम्र का लिहाज रखना भूल जाते हैं तो उन्हें पार्टी की तरफ से ही संन्यास की परिभाषा फिर से सिखाई जाती है। ऐसे में जहां लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा, अरूण शौरी (पूर्व भाजपा मंत्री) जैसे नेताओं को देखने से लगता है कि यह रिटायरमेंट में यकीन ही नहीं रखते हैं।

सुषमा के फैसला बढ़ा सकता है पार्टी में दबाव-

सुषमा स्वराज ने जहां 66 की उम्र में राजनैतिक जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी तो इससे सुषमा तो सक्रिय राजनीति से दूर चली जाएगी लेकिन उनके जाने के बाद पार्टी में अभी भी बने हुए 80-90 साल के नेताओं पर दबाव भी बढ़ सकता है, या फिर पार्टी की तरफ से उन नेताओं पर दबाव बनाया जा सकता है।

क्या सुषमा स्वराज बनेंगी मार्गदर्शक मंडल ग्रुप का हिस्सा-

सुषमा स्वराज ने ऐलान औपराचिक किया है और आगे का पूरा निर्णय पार्टी और आलाकमान पर छोड़ दिया है। ऐसे में सुषमा को क्या लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कोई मंत्री पद दिया जाएगा या बिना कुछ कहे वो पार्टी के मार्गदर्शक मंडल का हिस्सा बन जाएंगी। जो भी होगा आलाकमान के फैसले पर होगा।

COMMENT