रेलवे स्टेशन पर गा रही देहाती महिला ने लता मंगेश्कर को भी फेल कर दिया, सुनिए…

Views : 8032  |  0 minutes read

कहते हैं कि किसी की माली हालत देखकर उसके टैलेंट पर शक नहीं करना चाहिए। ये सही है टैलेंट कब, कहां मिल जाए इसका अंदाजा लगाना मु​श्किल है। हाल ही में पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला बैठकर गाना गा रही थी। इस महिला को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि ये इतना अच्छा गाना गा सकती है।

जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी-मेरी कहानी है

रेलवे स्टेशन पर इस महिला ने लता मंगेश्कर का ‘एक प्यार का नगमा है’ का गाना गाया। इस महिला की आवाज में इतना दर्द था कि इस गाने को सुनकर किसी अनजान व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। उसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। बुजुर्ग महिला की आवाज में ऐसा जादू था कि ये वीडियो तुरंत वायरल हो गया। इस वीडियो को फेसबुक पर अभी तक करीब 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस महिला की मधुर आवाज के साथ गाए गए इस गाने ने इंटरनेट पर कई लोगों के दिलों को पिघला दिया। वीडियो पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर शूट किया गया है। यह गाना हिंदी फिल्म शोर (1972) के लिए लता मंगेशकर और मुकेश ने गाया था।

सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया वीडियो

इस वीडियो को फेसबुक पर करीब 40 हजार शेयर लोगों ने किया है और इतने ही लाइक्स मिले हैं। इस वीडियो ने लोगों के बीच पुराने जमाने और संगीत की यादों को ताजा कर दिया है बल्कि कई लोगों को इस वीडियो ने भावुक भी कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कुछ इस तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

A women working Ranaghat station in West BengalWhat a voice, felt in love with this voice ?#krishaandaszubu

Posted by BarpetaTown The place of peace on Sunday, July 28, 2019

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा इस महिला की आवाज में बहुत दर्द है। मुझे लगता है कि गाने की आवाज उसके दर्द के बयां कर रही है। भगवान उसे आशीर्वाद दे।

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। वह कितनी खूबसूरती से गाने को गा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के लिए शुक्रिया दोस्तों। इसे साझा करते रहो ताकि महिला को पहचान मिले। उम्मीद है वह एक अच्छी जिंदगी जी रही होगी और अगर नहीं तो फरिस्ते भी उसकी आवाज से प्रभावित होकर उसका जीवन संवार दें।’

A women working Ranaghat station in West BengalFeeling sad as she till did not get a platform, Guys please share so come,some music directors get to see her talent

Posted by BarpetaTown The place of peace on Tuesday, July 30, 2019

एक अन्य कमेंट में एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान उसे अपने हुनर को दिखाने का एक मौका दे और वह अपनी प्यारी आवाज को दुनिया के सामने ला सके।’

COMMENT