इस बार बेहद ही खास लोकेशन पर दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी

Views : 4876  |  0 minutes read

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार दिवाली सेलिब्रेशन के लिए बेहद ही खास लोकेशन चुनी है। प्रधानमंत्री मोदी अब की बार उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में दीपावली मनाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करेंगे।

केदारनाथ मंदिर में इस समय मौसम की पहली बर्फबारी शुरू हो चुकी है वहीं चारधाम यात्रा का आधिकारिक समापन भी दीपावली के दिन से ही होता है जिसके बाद भगवान केदार को पहाड़ों से नीचे ले आया जाता है। इसके बाद केदारनाथ मंदिर करीब 6 से 7 महीने के लिए बंद हो जाएगा।

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही मोदी अलग—अलग जगहों पर कुछ अलग हटकर दीपावली मनाते आए हैं। पिछली दीपावली पर पीएम मोदी जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर गए थे, जहां उन्होंने देश के जवानों के साथ भारत के सबसे बड़े त्यौहार को सेलिब्रेट किया था।

गौरतलब है कि 7 नवंबर को पूरे भारत में दीपावली का 5 दिवसीय त्यौहार मनाया जाएगा जिसकी शुरूआत 5 नवंबर से हो चुकी है।

प्रधानमंत्री रहते मोदी ने ऐसे मनाया है दीपावली का त्यौहार

मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने 4 साल से भी ज्यादा का समय पूरा हो चुका है और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होने 4 बार अलग—अलग जगहों पर खास तरीके से दीपावली मनाई है।

 

                                      वर्ष 2014 में मोदी ने सियाचीन में जवानों के साथ मनाई थी दिपावली

साल 2014 में पहली बार पीएम पद की कुर्सी संभालने के बाद पीएम दीपावली के दिन अचानक सियाचीन पहुंचे थे जहां उन्होनें दुनिया के सबसे उंचे युद्धस्थल पर देश की रक्षा करने वाले जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया था।

2015 में पीएम दिपावली के दिन जवानों से मिलने अमृतसर पहुंचे थे

साल 2015 में मोदी अमृतसर गए थे जहां उन्होनें डोगरा वॉर मेमोरियल का दौरा किया था। उन्होनें यहां डोगरा रेजिमेंट के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।

 

                     साल 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नोर में जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते पीएम

साल 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नोर जिले में पीएम ने दीपावली मनाई थी। यहां पीएम ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, भारतीय सेना और डोगरा स्काउट्स के साथ त्यौहार मनाया था।

COMMENT