ऑस्ट्रेलिया की इस महिला क्रिकेटर के साथ डेट पर जाना चाहते हैं मुरली विजय

Views : 4533  |  3 minutes read
Murli-Vijay-Cricketer

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन लागू कर रखा है। ऐसे में लोगों को अपने घर पर ही समय बिताना पड़ रहा है। आम लोगों के साथ ही सेलिब्रिटी भी घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। इस दौरान कई ​क्रिकेटर सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने साथियों और फैंस से बातचीत कर रहे हैं। हाल में भारतीय ओपनर मुरली विजय ने चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लाइव चैट में अपने फैंस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब भी दिए।

Ellyse-Perry-and-Murli-Vijay

एलिस पैरी को डेट करना चाहते हैं विजय

इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान मुरली विजय से पूछा गया कि वो कौन से दो क्रिकेटर्स हैं, जिनके साथ वह डिनर डेट पर जाना पसंद करेंगे। इसके बाद विजय ने जवाब देते हुए पहला नाम शिखर धवन और दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पैरी का लिया। मुरली विजय ने कहा, वह एलिसी पैरी के साथ डिनर डेट पर जाना चाहते हैं। वह बहुत खूबसूरत हैं।’ वहीं, टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन के बारे में विजय ने कहा, ‘धवन बेहतरीन इंसान हैं और वह काफी मस्ती करते हैं।’

Read More: कोरोना वायरस से पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर की हुई मौत

इस दौरान मुरली विजय ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर एमएस धोनी के साथ निभाई कई साझेदारियां याद कीं। इसमें ट्रेंट ब्रिज में 126 रनों की पार्टनरशिप भी शामिल है। मुरली विजय ने कहा, ‘इंग्लैंड में मेरे और धोनी के बीच की साझेदारी शानदार थी। उन्होंने मुझे शांत बनाए रखा।’ वीडियो चैट के करते हुए विजय ने बताया कि टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बैट्समैन वीरेंद्र सहवाग उनके फेवरेट ओपनिंग पार्टनर हैं। उन्होंने इस दौरान फैंस के कई अन्य सवालों के मजेदार जवाब दिए।

COMMENT