इन देशों से आते हैं भारत में सबसे ज्यादा शरणा​र्थी, पढ़ें यूएनएचसीआर रिपोर्ट

Views : 4159  |  3 Minute read
Refugee

सरकार ने जब से नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizenship Amendment Act 2019) देश में लागू किया है तब से कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। इस एक्ट के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश आदि तीन देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने के नियमों को आसान बनाया है, ताकि वे भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।

कभी सोचा है कि भारत में सबसे ज्यादा शरणार्थी किन देशों से आते हैं। संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के मुताबिक भारत में सबसे अधिक शरणा​र्थी उपरोक्त तीनों देश से नहीं बल्कि किसी ओर देश से आते हैं।

तो आइए जानते हैं, शरणार्थी कौन होते हैं और भारत में किस देश से सबसे ज्यादा शरणार्थी आते हैं।

यूएनएचसीआर के अनुसार शरणार्थी

United Nations High Commissioner for Refugees (यूएनएचसीआर) के अनुसार शरणार्थी वे होते हैं जो किसी देश में युद्ध, हिंसा या प्रताड़ना जैसी समस्याओं की वजह से अपना देश छोड़कर किसी अन्य देश में रहने के लिए मजबूर होते हैं। लेकिन शरणार्थी का दर्जा मिलने की भी प्रक्रिया होती है।

इन देशों से हैं भारत में सबसे ज्यादा शरणार्थी

Refugee

यूएनएचसीआर की रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा शरणार्थी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से नहीं आते बल्कि चीन, श्रीलंका और म्यांमार से आते हैं।

चीन – 1,08,008
श्रीलंका – 60,802
म्यांमार – 18,813

इन देशों के हैं दुनिया में सबसे ज्यादा शरणार्थी

शरणार्थियों की समस्या से न केवल भारत देश झूज रहा है बल्कि दुनिया के कई देशों में लाखों—करोड़ों शरणार्थी मौजूद है जिनमें सबसे ज्यादा सीरिया से पलायन किए गए शरणार्थी है जो अन्य देशों में शरण लेने को मजबूर हैं। सीरिया से अन्य देशों में गए शरणार्थियों की संख्या करीब 66 लाख है। उसके बाद अफगानिस्तान के 26,76,619 शरणार्थी, दक्षिणी सूडान 22,85,257 शरणार्थी हैं। वहीं भारत से गए शर​णार्थियों की संख्या 9,601 हैं।

भारतीय शरणार्थी इन देशों में अधिक

यूएनएचसीआर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत से गए शरणार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा अमेरिका में हैं। जहां 6,110 शरणार्थी भारतीय हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर कनाडा में 1,457 शरणार्थी भारतीय हैं।

COMMENT